Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 3 जुलाई 2023

पबजी खेलते हुए चार बच्चों की मां से भारतीय युवक को हुआ प्यार,प्रेमी के लिए पाकिस्तान से पहुंची ग्रेटर नोएडा

प्रेमी के लिए पाकिस्तान से पहुंची ग्रेटर नोएडा मुस्लिम महिला .....
 

ग्रेटर नोएडा।प्यार कब किससे कहां हो जाए कोई नहीं जानता है।प्यार ना रंग देखता है ना रूप देखता है,प्यार ना जाति देखता है ना धर्म देखता है ना सरहदों को देखता है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के चमक दमक वाले शहर ग्रेटर नोएडा में सामने आया है। पबजी गेम खेलते युवक को पाकिस्तान की चार बच्चों की मां से प्यार हो गया। महिला तीन देशों की सरहद पार कर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। दोनों रबूपुरा में किराए का मकान लेकर साथ रहने लगे। महिला नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी। मकान मालिक को युवक सचिन ने विवाहित बताया था और महिला ने अपना नाम सीमा बताया था। एक महीने बाद भेद खुलने पर महिला और सचिन बच्चों के साथ फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी महिला 13 मई को चार बच्चों के साथ बस से ग्रेटर नोएडा पहुंची थी।


भारत के युवक से पाक महिला को हुआ प्यार...


बताया जा रहा है कि रबूपुरा के सचिन को पबजी गेम खेलने की लत थी। गेम खेलने के दौरान सचिन का संपर्क पाकिस्तानी महिला से हुआ। दोनों में दोस्ती की शुरुआत बातचीत से हुई। बातचीत के बाद प्यार परवान चढ़ने लगा। गेम खेलते-खेलते दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने का सपने देखने लगे। 13 मई को महिला ने पाकिस्तान छोड़ने का फैसला कर लिया और चार बच्चों को साथ लेकर तीन देशों की सीमा पार करते हुए महिला ग्रेटर नोएडा पहुंची। ग्रेटर नोएडा में प्रेमी सचिन के साथ किराए पर मकान लेकर रहने लगी। महिला के पाकिस्तानी होने की भनक लगने पर पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई।


पबजी गेम खेलते हुए एक दूसरे के साथ जीने का बुना ख्वाब....


लगातार दबिश और तलाश के बाद महिला पुलिस गिरफ्त में आ गई। ADCP अशोक कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ चल रही है। जांच एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। पाकिस्तानी महिला का नाम सीमा गुलाम हैदर बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पबजी खेलते-खलते महिला सचिन के संपर्क में आई थी। पाकिस्तानी महिला 4 बच्चों की मां है। पूछताछ के बाद जांच एजेंसियां डिटेल्स साझा करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें