![]() |
अलीगढ़ में पहली बार मुस्लिम धर्मगुरुओं ने माना योगी सरकार का आदेश.... |
अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि यह व्यवस्था पुलिस प्रशासन, ईदगाह कमेटी के लोगों के सहयोग से और मुफ्ती साहब की अपील से हुआ। नई व्यवस्था में दो शिफ्ट में नमाज अपने ईदगाह में कराई गई है और दो शिफ्ट में जैसा कि आप देख रहे हैं कि पर्याप्त लोगों को मोहल्लेवार बताया गया कि इस मोहल्ले के लोग पहली शिफ्ट में आएंगे और यहां वाले दूसरी शिफ्ट में आएंगे। उन अपीलों का असर रहा।सभी लोगों का सहयोग मिला। आपस में संवाद बना रहा और उसी का सकारात्मक असर है कि आज सड़क पर नमाज नहीं हुई है।
एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि आज ईद का त्यौहार मनाया गया है। इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन की तरफ से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। पीस कमेटी की मीटिंग की गई थी। सभी लोगों को साथ लेते हुए बताया गया था कि जो शासन की गाइडलाइन है उसका अनुपालन सब ने स्वेच्छा से किया है। आज गाइडलाइन के अनुरूप नमाज पढ़ी गई है। साथ ही साथ शांतिपूर्वक और सुरक्षित माहौल में त्यौहार मनाया गया है। इस संबंध में सेक्टर स्कीम लगाते हुए पुलिस बल लगाया गया था। इसके मद्देनजर आज सुरक्षित और समरसता के साथ त्यौहार संपन्न हुआ है।
नमाजियों ने बताया कि आज जिस तरह से ईदगाह पर नमाज हुई है, पुलिस का बहुत बढ़िया इंतजाम था। दो दफे में नमाज हुई है। एक सुबह 6:30 बजे थी और दूसरी सवा 7 बजे। सड़क पर नमाज नहीं हुई, मस्जिदों के अंदर हुई है। सब जगह त्यौहार हम अच्छे तरीके से मना रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें