Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

चित्रकूट से प्रयागराज होकर श्रीराम नगरी अयोध्या जाएगी वंदेभारत, जानें क्या है, रेल मंत्रालय का प्लान

चित्रकूट से श्रीराम नगरी अयोध्या पहुँचेगी वन्देभारत... 

प्रयागराज। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की श्रीराम नगरी अयोध्या और तपोस्थली चित्रकूट से वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है। भगवान श्रीराम की दो नगरियों को जोड़ने में संगम नगरी की अहम भूमिका होगी। वंदेभारत ट्रेन चित्रकूट से चलकर प्रयागराज होते हुए अयोध्या और फिर लखनऊ पहुंचेगी। अभी तक इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं चल रही है। लंबे समय से यात्री मांग करते रहे हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस साल एक वंदे भारत ट्रेन उपहार में मिलेगी। यात्रियों की संख्या को लेकर सर्वे भी शुरू हो गया है।


सांसद ने की थी तेज स्पीड वाली ट्रेन की मांग...


सांसद केसरी देवी पटेल ने चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए अयोध्या लखनऊ तक तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन की मांग की थी।अब बोर्ड स्तर पर मंत्रणा की जा रही है। वहीं रेल मंत्रालय द्वारा वंदे भारत के लिए मांगे गए प्रस्ताव पर एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे अपना प्रस्ताव भेज रहे हैं। सड़क मार्ग से राम पथ गमन मार्ग का रूट तय होगया है। सांसद केसरी देवी पटेल ने बताया कि पर्यटन और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन की मांग की गई है।


जल्द होगा वन्देभारत का निर्णय कार्य...


अब रेलवे भी इस मार्ग को अपने ट्रैक से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से सुबह 6 बजे वंदे भारत को चलाने का प्रस्ताव किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे वंदे भारत यात्रियों को लखनऊ पहुंचा देगी। वापसी में 2:00 बजे वंदे भारत लखनऊ से रवाना होगी, लगभग 8 बजे यात्री चित्रकूट पहुंच जाएंगे। सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि प्रस्ताव पर बोर्ड स्तर पर ही निर्णय होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें