Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

पुलिस छावनी बना गांव, बच्चों के विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, दो हत्याओं से दहला मेरठ, महिला सहित दो की मौत

बच्चों के विवाद में तड़तड़ाई गोलियां...

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार की रात दो पक्षों में गोलियां तड़तड़ाई। गोली लगने से एक महिला और युवक की मौत हो गई। दो हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को कंट्रोल किया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। इस गांव में ज्यादातर आबादी मुस्लिमों की है। रविवार रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने धर्मस्थल में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के दूध कारोबारी 35 वर्षीय मैराज को गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इस पर दूसरे पक्ष ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली पहले पक्ष के इकबाल की पत्नी 45 वर्षीय अफरोज को लगी। वह भी लहूलुहान होकर गिर गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ताबाड़तोड़ गोलियां बरसने से लोग दहशत आ ग‌ए और दरवाजे बंद कर घरों में कैद हो गए। 


ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले गांव के ही एक ही समाज के इकबाल और मेहराज पक्ष के बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी। इसमें ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था, लेकिन रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब सब लोग गांव में ही मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए तो दोनों पक्ष भी वहां पहुंच गए। इस दौरान उसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक तरफ से 35 वर्षीय मेहराज और दूसरी ओर से 45 वर्षीय अफरोज पत्नी इकबाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन अलग-अलग अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


मेहराज पक्ष ने बताया कि इकबाल पक्ष ने पहले मस्जिद के सामने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही इकबाल पक्ष को जानकारी हुई कि मेहराज की मौत हो गई तो मेहराज पक्ष को फंसाने के लिए स्वयं ही अफरोज को गोली मार दी। इससे अफरोज की भी मौत हो गई। दो हत्याओं की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अस्पताल के सामने ही दोनों पक्ष फिर से आपस में भिड़ने को तैयार हो गए, लेकिन समय रहते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सलेमपुर गांव पुलिस छावनी बन गया है। खरखौदा पुलिस ने दोनों पक्षों के मकान पर दबिश दी है, लेकिन दोनों के मकानों पर सभी लोग फरार हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें