सीएम योगी ने महराजगंज वासियों को दी बड़ी सौगात... |
(1)- एक अरब की लागत से बना बैकुुंठपुर बिजली उपकेंद्र।
(2)- दो अरब की लागत वाली 250 किलोमीटर से अधिक तैयार सड़क।
(3)- 19 करोड़ की लागत वाली सिंचाई विभाग की पांच परियोजना।
(4)- 25 करोड़ की लागत वाली 11 पेयजल परियोजना।
(5)- चार करोड़ की लागत वाली पर्यटन विकास से जुड़ी योजना।
(6)- लगभग तीन करोड़ की लागत वाली मनरेगा पार्क व खेल मैदान।
(7)- दो करोड़ की लागत से निकायों में हुए पाइप लाइन विकास के कार्य।
(8)- 80 लाख की लागत वाला जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय।
(9)- एक करोड़ 19 लाख से जिला अस्पताल में बने मेडिकल, सर्जिकल एवं एक्सीडेंटल इमरजेंसी यूनिट।
(10)- 40 लाख की लागत वाले अड्डा बाजार के पशु चिकित्सालय।
(1)- 16 करोड़ से सोहगीबरवां में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर व ईको टूरिज्म के कार्य।
(2)- 18 अरब से अधिक लागत की 686 पाइप पेयजल परियोजना।
(3)- दो अरब से अधिक की सड़कों से जुड़ी परियोजना।
(4)- 35 करोड़ की लागत वाली नदी किनारे तटबंधों पर सुरक्षात्मक कार्य।
(5)- 25 करोड़ की लागत वाली पर्यटन विकास से जुड़े कार्य।
6)- 25 करोड़ की लागत वाली थानों में हास्टल बैरक निर्माण का कार्य।
(7)- दो करोड़ की लागत से निकायों में वाटर प्लांट की स्थापना।
(8)- सात करोड़ की लागत से रामग्राम में बौद्ध स्थल के पर्यटन विकास का कार्य।
(9)- 10 करोड़ से वनटांगिया गांवों में इंटरलाकिंग का कार्य।
(10)- 4.91 करोड़ की लागत वाली समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में स्टाफ आवास निर्माण।
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मां पटेश्वरी देवी वेजिटेबल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, महाराज आत्मनिर्भर किसान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, पूर्वांचल केला किसान प्रोड्यूसर कंपनी, निचलौल फार्मर किसान प्रोड्यूूसर कंपनी और तराई बुद्धा किसान प्रोड्यूसर कंपनी को ट्रैक्टर का वितरण किया। ट्रैक्टर पाकर कंपनी से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम स्थल पर जिले की छह बड़ी परियोजनाओं के बारे में थ्री डी मॉडल टेबल के माध्यम से सीएम योगी को जानकारी दी गई। बड़ी परियोजनाओं में इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण, बहुउद्देशीय हब, राष्ट्रीय राजमार्ग, मेडिकल कॉलेज, जलजीवन मिशन व महराजगंज के पर्यटन आदि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
युवाओं में वितरित हुआ टैबलेट व लैपटाप...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें