Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अपने समर्थकों के संग हो गए भगवामय, यूपी निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने खेला खेल

भाजपा को विपक्ष से नफरत है, विपक्षी दलों के नेताओं से नहीं, उन्हें मौका मिलते ही गले से लगाने की चल रहा है,दौर...

निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका... 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले महीने दो चरण में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वहीं कई अन्‍य प्रमुख संगठनों के लोगों ने भी भाजपा का दामन थामा है। 


भाजपा की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी के राज्य मुख्यालय में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पूर्व प्रमुख प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अन्‍य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। 


डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का नतीज है कि आज बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है और विपक्ष के नेता हताश और निराश हैं। 


बयान के अनुसार समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह, बार एसोसिएशन (उन्नाव) के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ताज खान, किसान यूनियन के मंडल प्रभारी प्रशांत मिश्रा समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें