Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

लखनऊ मेयर के लिए मुलायम की बहू अपर्णा यादव प्रमुख दावेदारों में, एक और पूर्व सीएम की चर्चा में बहू

मेयर पद के लिए मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा से हो सकती हैं,उम्मीदवार... 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेयर की सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी से पूर्व और मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों की पत्नियों के अलावा दो पूर्व मुख्यमंत्री की बहुएं भी मेयर के चुनावी रण में ताल ठोक सकती हैं। मेयर की सीट महिला होने के बाद इनके नामों पर बड़ी तेजी से चर्चा हो रही है। दावा तो औरों की भी है, मगर इनको प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में लखनऊ की मेयर सीट को लेकर चुनाव रोचक होगा। 


पिछले चार चुनावों में मेयर की सीट पर भाजपा ने लगातार कब्जा जमा रखा है। इससे पहले कांग्रेस ने मेयर सीट पर कब्जा जमा रखा था। लखनऊ की दूसरी महिला मेयर बनने के लिए कई बड़े नाम चर्चा में चल रहे हैं। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व महापौर डॉ. दिनेश शर्मा की पत्नी जय लक्ष्मी शर्मा का नाम प्रमुख है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक का नाम भी बड़े जोर-शोर से चर्चा में चल रहा है। पिछले चुनाव में भी नम्रता पाठक का नाम उछला था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें