Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 22 मार्च 2023

भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- सपा का साथ देने वालों को प्रताड़ित कर रही सरकार

मुख्यमंत्री योगी बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को नहीं मानते हैं - पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव... 

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यूपी की भाजपा सरकार सपा का साथ देने वालों को प्रताड़ित कर रही है। आजम खां का परिवार इसलिए तकलीफ में है, क्योंकि वो समाजवादी हैं। मुख्यमंत्री योगी बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को नहीं मानते हैं। 


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था पर वो पूरा नहीं हुआ। नौजवानों को नौकरी नहीं दी। झूठ बोलने वालों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है।सपा मुखिया ने कहा कि सरकार पर्यावरण और वृक्षारोपण को लेकर झूठ बोल रही है। अखिलेश यादव ने सरकार से मांग की है कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। सपा मुखिया ने कहा कि अमेठी के आरिफ ने सारस से मित्रता की। उसकी सेवा की, वह चोटिल था। सारस अब छीन लिया गया है, क्योंकि मैं बधाई देने चला गया। क्या यही लोकतंत्र है। सरकार सारस छीन रही है तो मोर को दाना खिलाने वाले से मोर छीन लिया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें