अवैध असलहों की प्रतापगढ़ में आ गई है,बाढ़...
सवाल उठता है कि जनपद प्रतापगढ़ में कहाँ से आते हैं, अवैध असलहे...
![]() |
अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार... |
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के कुशल नेतृत्व में अंतू पुलिस को मिली कामयाबी थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक रोहित यादव अपनी पुलिस टीम के साथ अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उप निरीक्षक रोहित यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध तमंचा लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिरात में है। अंतू पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को 315 बोर के अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम राम भरोसे वर्मा पुत्र राम आसरे बर्मा बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के सराय महिमा बिहारगंज तिराहे से गिरफ्तारी की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें