अपराधियों के पास से पुलिस की बरामदगी पर सवाल उठने लगे हैं, आखिर प्रतापगढ़ में अपराधियों के पास ये देशी बम आते कहाँ से है...???
तमंचा-कारतूस व तीन अदद देशी बम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार... |
जनपद प्रतापगढ़ के थाना पट्टी से उप निरीक्षक गुलाब सिंह मय हमराह चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के उड़ैयाडीह तिराहे के पास से 1 व्यक्ति राजू सरोज पुत्र राम नरेश निवासी कुन्दनपुर थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ को 1 अदद तमंचा 12 बोर, 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 3 अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 13/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0- 14/2022 धारा- 4/5 विष्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुलाब सिंह मय टीम थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।
महेशगंज थाना में भी अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...तमंचा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार... |
जनपद प्रतापगढ़ के थाना महेशगंज से उप निरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा मय हमराह चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर नहर पुलिया के पास से 1 व्यक्ति उमेश कुमार सरोज पुत्र संतोष सरोज निवासी शुकलन का पुरवा, फतूहाबाद थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को 1 अदद तमंचा 12 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 08/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा मय टीम थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें