Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 26 जनवरी 2022

प्रतापगढ़ में सीओ सिटी अभय पाण्डेय और सीओ रानीगंज अतुल अंजान को मिला सिल्वर पदक सम्मान

पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में डीएम और एसपी ने  प्रदान किया सम्मान 

सीओ सिटी अभय पाण्डेय को मिला सिल्वर पदक सम्मान...

प्रतापगढ़। 73वें गणतंत्र दिवस पर प्रतापगढ़ में सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी और अभय कुमार पाण्डेय को सिल्वर पदक सम्मान से सम्मानित किया गया है। पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड पर आयोजित परेड में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप आकाश में गुब्बारे छोड़े। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिलाधिकारी ने प्रतापगढ़ पुलिस के सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक कार्यालय उ.प्र. लखनऊ द्वारा प्रदत्त मेडल/प्रमाणपत्र से सम्बन्धित पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया।

सीओ रानीगंज अतुल अंजान को मिला सिल्वर पदक सम्मान...

इन्हें मिला सम्मान 

  • अतुल अंजान त्रिपाठी (सिल्वर मेडल एवं प्रमाण पत्र), क्षेत्राधिकारी रानीगंज
  • अभय कुमार पाण्डेय (सिल्वर मेडल एवं प्रमाण पत्र), क्षेत्राधिकारी नगर
  • गंगासागर (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह शौर्य), मुख्य आरक्षी
  • राजकुमार सिंह (पुलिस पदक एवं स्क्रोल), मुख्य आरक्षी

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के दो आरक्षी सुमित थाना कन्धई और जगदीश कुमार थाना कन्धई को सराहनीय कार्य हेतु 1,500-1,500 रुपये नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें