Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 27 जनवरी 2022

प्रतापगढ़ जेठवारा थाना में तमन्चा व कारतूस के साथ एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनपद प्रतापगढ़ में अपरधियों के पास से इतनी अधिक मात्रा में अवैध असलहे जो पुलिस बरामद कर रही है, उससे पुलिस पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं कि आखिर ये अवैध असलहे कहाँ से आ रहे हैं और इसका सप्लायर कौन है...???

 तमन्चा व कारतूस के साथ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार...

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जेठवारा से उप निरीक्षक राजेश कुमार राय मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के सराय भीमसेन पावर हाउस के पास से मु0अ0सं0- 197/20 धारा- 147, 148, 149, 307, 504, 506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त नदीम पुत्र सिप्टैन निवासी मनेहू थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को 1 अदद तमन्चा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 34/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार राय मय टीम थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।


चेकिंग के दौरान थाना लालगंज में भी एक अभियुक्त के पास से तमन्चा व कारतूस पुलिस ने किया बरामद...


 तमन्चा व कारतूस के साथ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार...

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव- 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना लालगंज से उप निरीक्षक विनीत कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लकुरी से एक व्यक्ति महेन्द्र कुमार सोनकर पुत्र नीबूलाल सोनकर निवासी लकुरी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को 1 अदद तमन्चा 12 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 68/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनीत कुमार उपाध्याय मय टीम थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें