Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 29 जनवरी 2022

बसपा के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनीष रावत ने ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

बसपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. रंगनाथ मिश्रा, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत और सपा के डॉ. मनोज कुमार सहित सैकड़ों समर्थक ने शनिवार को ले ली, भाजपा की सदस्यता 

पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और पूर्व विधायक मनीष रावत भी हुए भगवाधारी...

लखनऊ। आखिरकार बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनीष रावत भी भाजपा में शामिल होकर भगवाधारी हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यालय में शनिवार को दोनों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा दी। वरिष्ठ बसपा नेता और पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनीष रावत के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के जनाधार को मजबूती मिलने का भाजपा प्रदेशध्यक्ष ने दावा किया। भाजपा में शामिल होने के उपरांत नेता द्वय का भाजपा परिवार में स्वागत किया।


गौरतलब है कि पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, भाजपा की रामप्रकाश गुप्ता सरकार में राज्य मंत्री और बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। मुख्यमंत्री मायावती ने मंत्री रंगनाथ मिश्र का अंत में टिकट भी काट दिया था और लोकायुक्त उत्तर प्रदेश के यहाँ दाखिल परिवाद में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया था रंगनाथ मिश्र भदोही की औराई सीट से विधायक रहे हैं। बसपा में वह पार्टी के ब्राह्मण चेहरा भी माने जाते थे। वहीं, रावत पिछले चुनाव में सीतापुर की सिधौली सीट से सपा के विधायक चुने गये थे। सपा ने उनकी जगह हाल ही में बसपा छोड़कर आये हरगोविंद भार्गव को सिधौली सीट से टिकट दे दिया।


समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा टिकट काटने से दुखी होकर मनीष रावत फूट-फूट कर रोये थे,जिसके कारण वे चर्चा में आये थे। उन्होंने कहा कि सपा की वादा खिलाफी और जनभावनाओं को नजरंदाज किये जाने के कारण उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनीष रावत एवं सपा के डॉ मनोज कुमार सहित सैकड़ों समर्थकों ने भी बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थामा। सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का भरोसा कायम है। वर्ष- 2017 की तरह इस बार भी वर्ष-2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें