Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 8 जनवरी 2022

यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा सहित मणिपुर में विधानसभा चुनाव-2022 की भारत निर्वाचन आयोग ने जारी कर दी अधिसूचना, 10 मार्च को आयेंगे चुनाव नतीजे

भारत निर्वाचन के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने पाँच राज्यों में विधान सभा चुनाव-2022 के लिए जारी की अधिसूचना और पाँचों राज्यों में आज से ही लागू कर दी आदर्श आचार संहिता...

 मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली...

नई दिल्ली पांच राज्यों में आज चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है।  इसके साथ ही देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का श्रीगणेश हो गया है उत्तर प्रदेश में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी से होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। वहीं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी सियासी तापमान बढ़ चुका है। इलेक्शन डेट्स की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है 


भारत के चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा ने कहा है कि इस बार 5 राज्यों की 690 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होंगे उन्होंने कहा कि कोविड सेफ इलेक्शन कराना चुनाव आयोग का उद्देश्य है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि कोरोना काल में चुनाव कराना चुनौती पूर्ण है पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक फेज में चुनाव होंगे पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा। जबकि मणिपुर में 27 फरवरी को पहले चरण का मतदान और 3 मार्च को दूसरे चरण का मतदान होगा। पाँचों राज्यों की  मतगणना एक साथ 10 मार्च को होगी। 

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का कार्यक्रम, 10 फरवरी से वोटिंग, 10 मार्च को होगी मतगणना...


UP विधान सभा चुनाव-2022

पहला चरणः 10 फरवरी, 2022 (58 सीटों पर वोटिंग)


दूसरा चरणः 14 फरवरी 2022 (55 सीटों पर वोटिंग)


तीसरा चरणः 20 फरवरी 2022 (59 सीटों पर वोटिंग)


चौथा चरणः 23 फरवरी 2022 (60 सीटों पर वोटिंग)


पांचवां चरणः 27 फरवरी 2022 (60 सीटों पर वोटिंग)


छठा चरणः 03 मार्च 2022 (57 सीटों पर वोटिंग)


सातवां चरणः 07 मार्च 2022 (54 सीटों पर वोटिंग)


सभी राज्यों की मतगणना एक साथ और एक ही दिन 10 मार्च को कराकर परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें