Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 19 जनवरी 2022

भाजपा में शामिल हुई सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, भाजपा लखनऊ से दे सकती है, विधानसभा का टिकट, राजधानी लखऊ की कैंट विधानसभा सीट से लड़ सकती हैं, चुनाव

इसे कहते खेते का दाँव मेड़े पे, इस बार भाजपा ने की सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के घर में की सेंधमारी, सपाई हुए चारों खाने चित...

भाजपा में शामिल हुई सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव...

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के खेमे में बड़ी सेंधमारी की है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भगवा खेमे में शामिल हो गई हैं। अपर्णा भाजपा कार्यालय में पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत किया। पिछले कई दिनों से अपर्णा की भाजपा में शामिल होने का कयास लग रहा था। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भाजपा की बहुत शुक्रगुजार हूं, मेरे लिए हमेशा ही देश पहले आता है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों से सदैव प्रभावित रही हूँ के काम को पसंद करती रही हूं मेरे लिए राष्ट्र का धर्म सर्वोपरि रहा है राष्ट्र सेवा के लिए निकली हूं और उसके लिए दल नहीं दिल होना चाहिए  


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि अखिलेश यादव भाजपा की लहर से भयभीत हैं और वह वर्ष- 2022 में सुरक्षित सीट ढूंढ़ने में समय लगा रहे हैं। अखिलेश यादव ने वर्ष- 2017 तक प्रदेश में विकास किया है तो उन्हें सुरक्षित सीट ढूंढ़ने में क्यों समय लग रहा है ? इसकी बड़ी वजह यही है कि उन्होंने विकास नहीं किया है इसलिए अब वह सुरक्षित सीट की ओर भाग रहे हैं। बताते चलें कि अपर्णा यादव ने राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट पर सपा के टिकट पर वर्ष- 2017 में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें पराजित होना पड़ा था। दिलचस्प बात ये है कि अपर्णा को 61 हजार से अधिक वोट मिले थे, जो कि पिछले चुनाव में सपा के किसी भी प्रत्याशी द्वारा प्राप्त वोटों से अधिक था। एक बार फिर से अपर्णा कैंट से वर्ष- 2022 में सपा से टिकट मांग रही थीं, लेकिन टिकट नहीं मिलने से वह नाराज थीं, जिसके चलते अपर्णा ने भाजपा का दामन थाम लिया।


यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई। भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने अपर्णा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अपर्णा मंगलवार देर शाम ही लखनऊ से दिल्ली आ गई थीं। समझा जाता है कि भाजपा, अपर्णा को लखनऊ कैंट सीट से पार्टी की उम्मीदवार बन सकती हैं। वह इस सीट पर सपा उम्मीदवार के रूप में पिछला चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था। राजधानी लखनऊ की कैंट सीट की बात करें तो ये ब्राह्मण बाहुल्य सीट है। यहां पर एक लाख से अधिाक ब्राह्मण वोटर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर सिंधी और पंजाबी वोटर आते हैं। जिनकी कुल आबादी लगभग 65 हजार है। कैंट विधानसभा भाजपाइयों की गढ़ मानी जाती है। वर्ष- 2017 में रीता बहुगुणा जोशी यहां से चुनाव जीत था। हालांकि इसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के सुरेश तिवारी ने यहां से चुनाव में जीत दर्ज की थी। सुरेश तिवारी इस सीट से वर्ष- 1996, 2002 और वर्ष- 2007 में जीत दर्ज कर चुके हैं जबकि वर्ष- 2012 में रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीती थीं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें