मुंबई के शातिर अपराधी को प्रतापगढ़ से पकड़कर मुंबई ले गई, मुंबई पुलिस... |
प्रतापगढ़। मुंबई से ड्रग्स के मामले में उदयपुर थाना क्षेत्र के शातिर अपराधी को प्रतापगढ़ के उदयपुर पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने धर दबोचा। दर्शल मुंबई पुलिस मुंबई से ड्रग्स के मामले में अपने एक अभियुक्त को खोजते हुए प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना पहुँची तो पता चला कि थाना उदयपुर के रामपुर कसीह गांव का मारुख पुत्र हमीद अपने घर पर बड़े इत्मिनान से रह रहा है। इस बात से संतुष्ट हो जाने के बाद मुंबई पुलिस थाना उदयपुर पहुँची और थाना अध्यक्ष एहसानुल हक से मिली तो ड्रग्स के शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए मदद माँगी, जिसके बाद उदयपुर पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने जाल बिछाया तो मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई। मुंबई का ड्रग्स सप्लायर एक शातिर अपराधी निकला, जिसके ऊपर 25 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम मारुख पुत्र हमीद रामपुर कसीह गांव का बताया जा रहा है। उदयपुर पुलिस एवं महाराष्ट्र की पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें