Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

पच्चीस-पच्चीस हजार रूपये के दो इनामिया अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में तमन्चे के साथ किया गिरफ्तार

जब पुलिस और अपराधियों में असल मुठभेड़ होती है तो पुलिस की तरफ से पुलिस के जवान भी बदमाशों की गोली से घायल होते हैं, परन्तु जब मुठभेड़ पुलिस द्वारा कथित व रचित पर होती है तो गोली सिर्फ और सिर्फ बदमाशों के पैर में लगती है और पुलिस के जवान बाल-बाल बच जाते हैं...

25हजार इनामिया अपराधी पुलिस मुठभेड़ में तमन्चे के साथ गिरफ्तार...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के आदेश के क्रम में अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर महोदय के निकट प्रवेक्षण में वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में गठित टीम व स्वाट टीम अयोध्या के साथ मुखविर की सूचना पर दिनांक- 23/12/2021 को तारुन से पूरा बाजार रोड पर ऐमी घाट तिराहा पर चेकिंग किया जा रहा था तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आये जिन्हें पुलिस फोर्स द्वारा रोकने का प्रयास किया गया परन्तु अवैध तमंचे से फायर करते हुये भागने का प्रयास किये, पुलिस टीम द्वारा अपने आपको बचते-बचाते जवाबी कार्यवाही किया गया 


25हजार इनामिया में दूसरा अपराधी पुलिस मुठभेड़ में तमन्चे के साथ गिरफ्तार...

उक्त पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त 1- बाबादीन पुत्र जगदम्बा निवासी ग्राम बल्लू का पुरवा थाना- धानेपुर, जनपद- गोण्डा के दोनों पैर में व 2- अभि0 रवि पुत्र रामू निवासी दुल्लापुर बनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुए। अभियुक्तों के पास से 2 अदद 315 बोर तमंचा, 4 अदद जिंदा कारतूस, 315 बोर व 5 अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद  सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लाल काली बिना नंबर की बरामद हुई। गिरफ्तार/घायल दोनों अभियुक्तगणों को हमराहियान कर्मचारी के निगरानी में जिला चिकित्सालय अयोध्या मे दाखिल कराया गया। जिनके द्वारा विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 412/21 धारा- 307 भा.द.वि., मु0अ0सं0- 413/21 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0- 414/21 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । 


अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना महराजगंज, कोतवाली बीकापुर जनपद- अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बस्ती, इलाहाबाद, चित्रकुट व कौशाम्बी में घटना को अंजाम दे चुके हैं। उक्त दोनो अभियुक्तों द्वारा दिनांक- 29/11/21 को वादिनी किरन पत्नी अशोक कुमार निवासी नकटवारा थाना- महराजगंज, जनपद- अयोध्या बाकरगंज बैंक से 25 हजार रुपये निकालर प्लास्टिक के झोले में रखकर ले जाते समय रास्ते में छिन लिया गया, जिस सम्बन्ध में थाना महराजगंज में वादिनी द्वारा मु0अ0सं0- 381/21 धारा- 392 भा.द.वि. बनाम दो व्यक्ति मोटर साईकिल सवार नाम पता अज्ञात के विरुद्ध दिनांक- 29/11/2021 को पंजीकृत कराया गया। 


जिसकी विवेचना उप निरीक्षक विजय कुमार सोनी द्वारा सम्पादित की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बाबादीन पुत्र जगदम्बा निवासी- ग्राम बल्लू का पुरवा, थाना- धानेपुर, जनपद- गोण्डा एवं रवि पुत्र रामू निवासी- दुल्लापुर बनकट, थाना- धानेपुर, जनपद- गोण्डा। बरामद माल के विवरण में अभियुक्त बाबादीन के पास से 5000/- हजार रुपये नगद, एक अदद देशी तमंचा 312 बोर, 2 अदद जिन्दा कारतूस, 312 बोर, 1 अदद मोबाइल फोन कीपैड व एक अदद मोटर साइकिल एवं अभियुक्त रवि के पास से 2200/- रुपये नगद, एक अदद देशी तमंचा 312 बोर, 2 अदद जिन्दा कारतूस, 312 बोर, 1 अदद मोबाइल फोन की पैड प्राप्त हुए हैं।


गिरफ्त/बरामद करने वाली थाना महराजगंज की पुलिस टीम में शामिल पुलिसकर्मी...


1-  एसओ दिनेश कुमार सिंह, थाना- महराजगंज, अयोध्या 

2-  उप निरीक्षक विजय कुमार सोनी, थाना- महराजगंज, अयोध्या

3-  आरक्षी सर्वेश कुमार, थाना- महराजगंज, अयोध्या

4-  आरक्षी पासी शैलेश गुलाबचन्द, थाना- महराजगंज, अयोध्या 

5-  आरक्षी विनोद कुमार, थाना- महराजगंज, अयोध्या

6-  आरक्षी ऋषि छौकर, थाना- महराजगंज, अयोध्या

7-  आरक्षी भारत कुमार, थाना- महराजगंज, अयोध्या

8-  आरक्षी राजीव कुमार, थाना- महराजगंज, अयोध्या

9-  आरक्षी कृष्ण कुमार साहनी, थाना- महराजगंज, अयोध्या

10- आरक्षी संतोष कुमार, थाना- महराजगंज, अयोध्या

11- आरक्षी पुनीत कुमार, थाना- महराजगंज, अयोध्या


मुठभेड़ में शामिल अयोध्या की स्वाट/सर्विलांस टीम... 


1-  स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक रतन कुमार शर्मा 

2- उप निरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी, स्वाट टीम अयोध्या

3- आरक्षी मुकेश यादव, स्वाट टीम अयोध्या

4- आरक्षी प्रियेश तिवारी, स्वाट टीम अयोध्या

5- आरक्षी अजीत कुमार, गुप्ता स्वाट टीम अयोध्या

6- आरक्षी शिवम सिंह, स्वाट टीम अयोध्या

7- आरक्षी अंकित राम, स्वाट टीम अयोध्या

8- आरक्षी सौरभ सिंह, सर्विलांस सेल अयोध्या 

9- आरक्षी चन्द्रभान यादव, सर्विलांस सेल अयोध्या

10- आरक्षी लल्लू यादव, सर्विलांस सेल अयोध्या


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें