Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

खबर का हुआ असर, शिक्षक महफूज़ अहमद सिद्धिकी ने की साथी महिला शिक्षक भानु प्रिया सिंह को बड़ी बहन कहकर माँगी माफी और अपने किये कमेन्ट पर जताया खेद

मान्धाता शिक्षक संघ प्रथम के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षक महफूज़ अहमद सिद्धिकी ने महिला शिक्षक भानु प्रिया सिंह के विषय में की थी अपमानजनक टिप्पणी,खबर लिखने और वायरल होने पर उसके ऊपर बढ़ा दबाव तो माँग ली माफी


खबर का हुआ असर,12 घंटे में माँगी माफी...
शिक्षा जगत में विभाग द्वारा और खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण किया गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपने विकास खंड में व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण करके उसमें विकास खंड में तैनात शिक्षकों को जोड़ने का कार्य किया गया हैउत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री और मान्धाता ब्लॉक के अध्यक्ष विनय सिंह द्वारा मान्धाता शिक्षक संघ प्रथम स्थापित किया गया है। उक्त व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षक महफूज़ अहमद सिद्धिकी और महिला शिक्षक भानु प्रिया सिंह भी सदस्य के तौर पर शामिल हैं। उक्त ग्रुप व्हाट्सएप में शिक्षक महफूज़ अहमद सिद्धिकी द्वारा सरकार विरोधी एक पुरानी खबर को पोस्ट करने के बाद महिला शिक्षक भानु प्रिया सिंह के बीच बहस शुरू हुई कि सरकार विरोधी पोस्ट ग्रुप में डालना उचित नहीं है। क्योंकि ऐसा करना एक लोकसेवक के आचरण के विरुद्ध है।

व्हाट्सएप ग्रुप में सेवा नियमावली के विरुद्ध पोस्ट डालने वाले शिक्षक महफूज़ अहमद सिद्धिकी ने मर्यादाओं की सीमा तोड़ते हुए उनकी पोस्ट का विरोध करने वाली महिला शिक्षक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना शुरू किया। मान्धाता शिक्षक संघ प्रथम के एडमिन से महिला शिक्षक भानु प्रिया सिंह ने अपनी आपत्ति जताई और बदजुबान शिक्षक महफूज़ अहमद सिद्धिकी के खिलाफ शिकायत करने का मन बनाया तो शिक्षक महफूज़ अहमद सिद्धिकी उनके घर पहुँचकर अपने कृत्यों पर खेद जताया और माफी भी माँगी। इस प्रकरण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री और मान्धाता ब्लॉक के अध्यक्ष एवं मान्धाता शिक्षक संघ प्रथम के एडमिन विनय सिंह ने दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित कर मामले को खत्म कराया। साथ ही शिक्षक महफूज़ अहमद सिद्धिकी से महिला शिक्षक भानु प्रिया सिंह से माफी मंगवाकर दोनों के बीच मन में उपजे विवाद को खत्म कराकर नेक काम किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें