Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 30 नवंबर 2021

प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का बहुत ही धूमधाम से मनाया गया तीसरा स्थापना दिवस

राजा भईया की जनसंकल्प सेवा यात्रा से कुछ पार्टियों में बढ़ गयी घबराहट व परेशानी- विनोद सरोज, प्रदेशध्यक्ष/विधायक 


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ के एन ओझा और प्रदेशध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत  

बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का तीसरा स्थापना दिवस...

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश नाथ ओझा, प्रदेशध्यक्ष विनोद सरोज, अनिल कुमार सिंह "लाल साहब" जिला अध्यक्ष रामअचल वर्मा, महिला सभा की प्रदेश सचिव गीता मिश्रा ने केक काटकर स्थापना दिवस को भव्य रूप प्रदान किया। इस अवसर पर जनपद के कोने-कोने से आए हुए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव डॉ. के एन ओझा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जनसत्ता पार्टी अपने दम पर लड़ेगी आज पार्टी को स्थापित हुए 3 वर्ष हो गए हैं और पूरे प्रदेश में संगठन बन चुका है। बड़ी शालीनता और मुश्तैदी के साथ सूबे के सभी जिलों में मजबूती से काम कर रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया" की सूबे में एक छाप है और उसी के बल पर विधान सभा चुनाव-2022 में हम सब जनता के बीच जायेंगे और अपनी बात रखेंगे।  


प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि माननीय राजा भैया की जन संकल्प सेवा यात्रा में जिस तरह से उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे कुछ पार्टियों के राष्ट्रीय नेतृत्व में घबराहट व परेशानी बढ़ गई है यह सब आप सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। अंत में जिला अध्यक्ष रामअचल वर्मा ने सभी आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भारी संख्या में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन महासचिव राज कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधान महासचिव मुन्ना सिंह सुजाखर,विवेक त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, वंदना उपाध्याय, प्रवीण चतुर्वेदी, ब्लाक प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, गोल्डी सिंह, मुन्ना सिंह इशीपुर, मोहित सिंह जिला पंचायत सदस्य, विनय सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, विवेक सिंह, सुभद्रा सिंह, संतोष द्विवेदी, बंटी सिंह, अंजनी सिंह समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें