Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 23 नवंबर 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई देने में भी बेटे अखिलेश यादव को दे दी मात

अखिलेश से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी धरती पुत्र मुलायम को जन्मदिन की बधाई  

धरती पुत्र मुलायम को जन्मदिन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपना 83 वां जन्म दिन बहुत सादगी के साथ मनाये। इस मौके पर न सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता केट काटकर खुशी बनाये, बल्कि देश भर के अन्य दिग्गज नेता भी पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान  समाजवादी पार्टी मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पहले सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह को जन्मदिन की शुभकामाएं दी हैं। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।


यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ट्वीट के जरिए हर छोटे-बड़े नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आते हैं, लेकिन जब सपा संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन की बारी आयी, तब उनके ट्विटर अकाउंट पर जन्मदिन की शुभकामनाओं का कोई संदेश नहीं दिखा, जो कि बहुत कुछ बयां करता है। उत्तर प्रदेश वर्ष-2022 विधानसभा के चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ किसी भी मौके पर सपा को घेरने में पीछे नहीं रहते, लेकिन जब सपा संस्थापक का जन्मदिन है तो सीएम बधाई देने में भी आगे नजर आए हैं। वहीं उनके अपने बड़े बेटे जिन्हें धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव अपने राजनैतिक जीवन का उत्तराधिकारी बनाया और अपने सगे भाई शिवपाल यादव को दरकिनार किया, उस बेटे ने अपने उस पिता को बधाई एवं शुभकामना में भी पीछे रह गए 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें