Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 3 नवंबर 2021

हिमाचल में भाजपा को बड़ा झटका, मंडी लोकसभा समेत तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी

लोकसभा की तीन सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा कांग्रेस और शिवसेना ने एक-एक सीट जीती,बंगाल में ममता मैजिक बरकरार है,तृणमूल ने चारों सीटें जीतीं,बिहार की दोनों विधानसभा सीटों पर जदयू की हुई जीत...


उप चुनाव-2021के चुनाव परिणाम में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग परिणाम...

देश में 30 अक्तूबर, 2021 को तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव परिणाम में सबसे चौकाने वाले परिणाम हिमांचल प्रदेश के रहे। तीन लोकसभा सीटों में दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट है। वहीं विधानसभा कि बात करें तो असम की पांच, बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, मेघालय और हिमाचल की तीन-तीन, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट के नतीजे आने वाले हैं। हिमाचल में कांग्रेस की तीनों विधानसभा सीटों पर कब्जा हो गया हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने मंडी लोकसभा भी जीत ली आगामी चुनाव के लिए भाजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। 


लोकसभा की तीनों सीटों में से एक सीट पर भाजपा, एक पर कांग्रेस और एक सीट पर शिवसेना विजई हुई है। मध्य प्रदेश की खंडवा में भाजपा की जीत हुई। हिमांचल प्रदेश की मंडी सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की तो दादरा व नगर हवेली की सीट पर शिवसेना ने जीत दर्ज की है। असम में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन पांचों सीटों पर जीता तो आंध्र प्रदेश की बडवेल सीट पर वायएसआरसी ने जीत हासिल की है। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस ने 1-1 सीट पर जीत हासिल की है। हरियाणा में ऐलनाबाद सीट पर अभय चौटाला की जीत हुई राजस्थान में कांग्रेस ने दोनों सीट जीतीं मध्य प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। बिहार में दोनों सीटों पर जदयू का कब्जा रहा तो वहीं हिमाचल में भाजपा को बड़ा झटका लगा परन्तु बंगाल में भाजपा तृणमूल के सामने चारों खाने चित हो गई


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें