![]() | |
|
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर दिये जा रहे निर्देश के क्रम में कल दिनांक- 23/10/2021 को थाना रानीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 555/21 धारा 147, 148, 149, 504, 506, 307 भादवि से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त मोहम्मद अरबाज पुत्र जाहिद अली निवासी- पूरे गोलिया, थाना- रानीगंज, जनपद- प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के जामताली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
रानीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम दरियापुर पावर हाउस उक्त अभियुक्त मोहम्मद अरबाज व उसके अन्य साथियों द्वारा विवादित जमीन के प्रकरण में फायरिंग/मारपीट की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना रानीगंज में मु0अ0सं0- 555/21 धारा- 147, 148, 149, 504, 506, 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग से सम्बन्धित दो अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में स्वयं थानाध्यक्ष रानीगंज अनिल कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।
मांधाता थाना में 1 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
![]() |
मान्धाता थाना क्षेत्र से पुलिस के हत्थे चढ़ा एक वांछित अभियुक्त... |
जनपद प्रतापगढ़ के थाना मांधाता से उप निरीक्षक दयाल दास मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना आसपुर देवसरा पर पंजीकृत मु0अ0स0- 393/21 धारा- 498ए, 304 बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त साहूल पुत्र मिठाई लाल निवासी- सराय मुरार सिंह, थाना- मांधाता, जनपद- प्रतापगढ को थानाक्षेत्र के ग्राम सराय मुरार में ईट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में पुलिस टीम की तरफ से उप निरीक्षक दयाल दास मय हमराह थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें