Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 24 अक्तूबर 2021

सूबे में वर्ष-2022 के चुनावी महासंग्राम से पहले भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, ओम प्रकाश राजभर को बताया भैंसा

राजनीति में अभिब्यक्ति की आजादी सिर चढ़कर बोल रही है, अपनी वाणी पर नहीं रह गया नियंत्रण, किसी को कुछ भी कह देना राजनेताओं की बन चुकी है, आदत 

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ दिया विवादित बयान...

बलिया। उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 चुनावी महासंग्राम से पहले नेता शब्दों के चुनावी तीर चला रहे है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और विधायक आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ला के बाद अब बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दे डाला है। विधायक ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की तुलना भैंसे से कर डाली है और सुभासपा और सपा के गठबंधन पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। बैरिया भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के आवास पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में वे ओमप्रकाश राजभर की तुलना भैंसे से कर डाली और कहा कि हमने प्रयास किया था कि साथ में रहकर उनके स्वभावों में सुधार आयेगा 

लेकिन यहां से निकलते ही राजभर फिर भैंसें की तरह गंदगी के बीच पहुंच गए हैं। भैंसें को इंसान बनाना प्रकृति के बस की बात नहीं है,लेकिन बाद में बात को संभालते हुए कहा कि ओमप्रकाश का स्वभाव भैंसें जैसा है। सुरेंद्र सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को औरंगजेबी परंपरा का पोषक बताते हुए कहा कि अखिलेश ने अपने पिता को हटाकर जबरदस्ती सत्ता पर कब्जा कर लिया था वो खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहतर बता रहा है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस देश के नेता मोदी और योगी हैं और रहेंगे। उनके नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। बेटी, खेती से लेकर सभी सुरक्षित हैं।हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें