Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

हत्या का प्रयास सहित कई कई गंभीर मामले का एक वांछित अभियुक्त को जेठवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के जेठवारा और मांधाता से एक-एक अभियुक्त को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता 


पुलिस की गिरफ्त में वांछित अभियुक्त अद्वैत प्रताप सिंह उर्फ आदित्य सिंह 

जनपद प्रतापगढ़ के थाना जेठवारा से वरिष्ठ उप निरीक्षक अजयपाल सिंह मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 271/2020 धारा 147, 148, 149, 286, 307, 504, 506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अद्वैत प्रताप सिंह उर्फ आदित्य सिंह पुत्र जंगबहादुर सिह निवासी  धनसारी थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया। पुरानी रंजिश के कारण आरोपी अभियुक्त अद्वैत प्रताप सिंह उर्फ आदित्य सिंह व इसके साथियों द्वारा एक राय होकर दिनांक 09.07.2020 को पीड़ित पक्ष पर फायरिंग करने व हॉकी/डण्डों से मारना पीटने का आरोप है। 


इस घटना में एक व्यक्ति के सिर में गोली व हॉकी/डण्डों  लगने से गंभीर चोट आयी। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 271/2020 धारा 147, 148, 149, 286, 307, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मुकदमें से संबंधित 05 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके है। अद्वैत प्रताप सिंह उर्फ आदित्य सिंह पुत्र जंगबहादुर सिह निवासी धनसारी थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ का है। उसकी गिरफ्तारी के लिए शामिल पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अजयपाल सिंह, आरक्षी धर्मेन्द्र व आरक्षी अरविन्द कुमार थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ रहे। पाँच अभियुक्त को अन्दर भेजने के बाद मुख्य आरोपी आदित्य सिंह को जेठवारा पुलिस काफी दिनों से तलाश रही थी। सटीक सूचना मिलने पर आदित्य सिंह पर भी कानून का शिकंजा कस उठा और मौका पाते ही पुलिस ने आदित्य सिंह को धर दबोचा।  


मांधाता पुलिस ने सूरज यादव किया गिरफ्तार...

इसी तरह जनपद प्रतापगढ़ के थाना मांधाता से प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 381/2021 धारा 387, 504, 506, 354 भादवि व 67 आईटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज यादव पुत्र श्रीनाथ यादव निवासी देल्हूपुर, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के ग्राम देल्हूपुर में मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त सूरज यादव पर आरोप है कि दिनांक 16.09.2021 से लगातार भिन्न-भिन्न दिनांक में वादी के लड़के के मोबाइल फोन पर अभियुक्त सूरज यादव उपरोक्त द्वारा असलहों और अश्लील तस्वीरें भेजना व जान से मारने की धमकी देते हुये फिरौती की मांग करना। 


उक्त के संबंध में वादी की तहरीर पर दिनांक 04.10.2021 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 381/2021 धारा 387, 504, 506, 354 भादवि व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोपी सूरज यादव पुत्र श्रीनाथ यादव निवासी देल्हूपुर, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह, उप निरीक्षक दयाल दास, उप निरीक्षक धीरेन्द्र ठाकुर, आरक्षी अभिषेक, आरक्षी बृजेश सिंह, व आरक्षी रतन लाल त्रिपाठी थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे। प्रतापगढ़ पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रतिदिन हाथ पैर मार रही है और अलग-अलग थाना क्षेत्र से वांछित अपराधियों को धर पकड़ अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है। पुलिस इस मामले में सफल तो है, परन्तु नए अपराध को रोक पाने में पूरी तरह असफल है।   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें