Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 23 अक्तूबर 2021

प्रतापगढ़ के थाना मान्धाता क्षेत्र में हुई अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अर्न्तराज्यीय लुटेरे को किया गया गिरफ्तार, अवैध तमन्चा व कारतूस भी बरामद

प्रतापगढ़ पुलिस का कमाल, अपराध के लिए योजना बनाने वाले अपराधी को भी प्रतापगढ़ पुलिस रखती है,रडार पर 

पुलिस मुठभेड़ में अर्न्तराज्यीय लुटेरा अभियुक्त गिरफ्तार...

अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक- 22/10/2021 को थाना मान्धाता के उप निरीक्षक धीरेन्द्र ठाकुर मय हमराह चेकिंग अभियान में विश्वनाथगंज मोड़ पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति गजेहड़ा पुलिया के पास मौजूद है, जो कोई घटना कारित करने हेतु अपने साथियों का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान के पास पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर वहां पर मौजूद एक व्यक्ति बकुलाही नदी की तरफ तेजी से जाने लगा। संदिग्ध समझकर उसे रूकने हेतु तेज आवाज में कहा गया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा, जिसे घेराबन्दी करते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया तथा मौके से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। 


पकड़े गये अभियुक्त द्वारा अपना नाम ऐजाज पुत्र यूसुफ निवासी खरवई देल्हूपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ बताया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 405/21 धारा-307 भादवि व मु0अ0सं0 406/21 धारा- 3/25 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त के विरूद्ध हत्या का प्रयास, लूट, एनडीपीएस एक्ट जैसे गम्भीर अपराधों के कई अभियोग विभिन्न जनपदों व मध्य प्रदेश में पंजीकृत हैं। अभियुक्त द्वारा बताये गये तथ्यों के सम्बन्ध में गहराई से छानबीन व अन्य कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में उप निरीक्षक धीरेन्द्र ठाकुर, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी अरूण कुमार, आरक्षी विनय कुमार, आरक्षी हरवीर सिंह व आरक्षी नीरज कुमार थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

 

गिरफ्तार अभियुक्त ऐजाज पुत्र यूसुफ का आपराधिक इतिहास...


1-  मु0अ0सं0 29/18 धारा 147, 148, 149, 41, 411, 414, 307 भादवि थाना महेवाघाट़ जनपद कौशाम्बी।

2-  मु0अ0सं0 35/18 धारा 20/21 एनडीपीएस एक्ट थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी। 

3-  मु0अ0सं0 64/18 धारा 394, 395 भादवि थाना गढ़़ जनपद रीवा (मध्य प्रदेश )। 

4-  मु0अ0सं0 78/18 धारा 394, 395, 412 भादवि थाना गढ़ जनपद रीवा (मध्य प्रदेश )।

5-  मु0अ0सं0 281/21 धारा 382 भादवि थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज।

6-  मु0अ0सं0 325/21 धारा 394, 342, 411, 419, 420, 120 बी भादवि थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज।

7-  मु0अ0सं0 332/21 धारा 307 भादवि थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज।


मान्धाता थाना क्षेत्र के नूरपुर में हुई फायरिंग की घटना से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मान्धाता पुलिस को मिली दो कामयाबी 


फायरिंग की घटना से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार...

प्रतापगढ़ थानाक्षेत्र मान्धाता के नूरपुर में हुई फायरिंग की घटना से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थाना मान्धाता कल दिनांक- 22/10/2021 को वादी मोहम्मद अनीश पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी नूरपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना मान्धाता पर तहरीर दी गई कि सुबह करीब 09ः30 बजे नूरपुर में स्थित उनकी चाय की दुकान पर मोहम्मद मुहीज आदि 05/06 व्यक्ति आये और वहां पर बैठे उनके भांजे सेबू से सोनू के बारे में पूछे जिस पर उसके द्वारा बताया गया कि उसे नही मालूम है, इसी बात को लेकर उन लोगों द्वारा उनके भांजे मोहम्मद सेबू पुत्र अशफाक उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी दुबाही थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज के ऊपर फायरिंग कर दी गई, गोली सेबू के हाथ में जा लगी जिससे वह घायल हो गया। 


इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 147, 148, 149, 307, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में आज दिनांक 23/10/2021 को थाना मान्धाता के उप निरीक्षक सुधीर कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के कौली मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद  जमील निवासी पल्हान थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुधीर कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक कैलाश यादव, आरक्षी पारस यादव व आरक्षी पवन कुमार थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें