Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 31 अक्तूबर 2021

प्रतापगढ़ थाना महेशगंज में हत्या के अभियोग से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी पुलिस ने किया बरामद

हत्यारे चाहे जितने चालाक हों, परन्तु घटना के सम्बन्ध में कुछ न कुछ छोड़ देता है,क्ल्यू...


हत्या के अभियोग से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार...

जेठवारा थाना के डिहवा मुराहिन नहर के पास एक अज्ञात युवक का शव पाया गया था, जिसकी पहचान दीपक सिंह पुत्र सत्येन्द्र बहादुर सिंह उर्फ मथुरा सिंह निवासी बघवाइत थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। मृतक के पिता की तहरीर पर दिनांक- 20/06/2021 को थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0- 266/21 धारा- 302, 201 भादवि बनाम संजीव मिश्रा उर्फ संजू मिश्रा, का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 


पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में फरार अभियुक्त संजीव मिश्रा उपरोक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में विवेचना के दौरान मिले तथ्यों व अन्य माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर दिनांक 29.10.2021 को उप निरीक्षक श्याम सुन्दर लाल श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा दिल्ली पुलिस की मदद से भगत सिंह कालोनी, कराला थानाक्षेत्र कन्झावला दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संजीव मिश्रा उर्फ संजू मिश्रा उपरोक्त को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लाया गया तथा उसकी निशानदेही पर उक्त घटना में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल नं0 यूपी 72 एएफ 9309 को थानाक्षेत्र महेशगंज के राजापुर से बरामद किया गया।


पूछताछ में अभियुक्त संजीव मिश्रा द्वारा बताया गया कि दिनांक- 17/06/2021 को बघवाइत नहर फटकी के पास बैठकर हम दोनो ने शराब पी थी, जहां पर हम दोनो के बीच कहा-सुनी व गाली-गलौज हो गई जिस पर मैंने दीपक के ऊपर ईंट से हमला कर दिया व उसे मारकर नहर में धकेल दिया था। और मैं वहा से चला गया। गिरफ्तार अभियुक्त संजीव मिश्रा उर्फ संजू पुत्र राज कपूर मिश्रा निवासी जियावन का पुरवा, राजापुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़। पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्याम सुन्दर लाल श्रीवास्तव मय हमराह थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें