अब आया ऊँट पहाड़ के नीचे,आखिरकार शातिर शराब माफिया सुधाकर सिंह को UPSTF ने सूबे की राजधानी लखनऊ के महानगर से धर दबोचा
एक लाख का इनामिया शराब माफिया सुधाकर सिंह... |
एक लाख इनामिया शराब माफिया सुधाकर सिंह को महानगर लखनऊ से STF ने गिरफ्तार किया है। शाम को एसटीएफ ने लखनऊ के महानगर से एक लाख के इनामिया शातिर अपराधी सुधाकर सिंह को किया गिरफ्तार कर बड़ी सफलता अर्जित की है। कुंडा में 12 करोड़ की अवैध शराब बरामद मामले का सुधाकर सिंह मुख्यारोपी है। सुधाकर सिंह छः माह से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। साथी शराब माफिया गुड्डू सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था। कुंडा में अप्रैल को 12 करोड़ की अवैध शराब की फैक्ट्री और शराब हुई थी बरामद।
शराब माफिया सुधाकर सिंह को एसटीएफ ने प्रतापगढ़ पुलिस को सौंपा दिया है। प्रतापगढ़ के कुंडा पहुँचा एक लाख का इनामिया शराब माफिया सुधाकर सिंह। एक लाख का इनामिया शराब माफिया सुधाकर सिंह को एएसपी पश्चिमी, सीओ कुंडा, समेत भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच प्रतापगढ़ मुख्यालय लाये जा रहा है। तेज तर्रार एसपी प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल शराब माफिया सुधाकर सिंह से पूछताछ कर सकते हैं और प्रेस कांफ्रेंस करके विस्तृत जानकारी भी दे सकते हैं। शराब की तस्करी के मामले में कई और शराब माफियों की पोल खुल सकती है। शातिर शराब माफिया सुधाकर सिंह की गिरफ्तारी के बाद से प्रतापगढ़ के शराब माफियो में हड़कम्प मचा हुआ है। शराब माफिया सुधाकर सिंह स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में नौकरी भी करते हैं और साथ ही नकली शर्ब बनाने की फैक्ट्री भी डालकर उसकी तस्करी जिले में हीं नहीं बल्कि कई प्रदेशों में सप्लाई करते रहे। कुंडा में 12 करोड़ की नकली शराब पकड़ी गई थी, जिसके बाद प्रतापगढ़ का नाम बदनाम हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें