Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 22 अगस्त 2021

प्रतापगढ़ में सगे भाई की बहू और उसके बाप पर लगा बहला फुसलाकर लड़की भगा लेने जाने का आरोप

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सूनी रह गई भाईयों की कलाईयाँ,घर पर पसरा रहा सन्नाटा,घरवालों का रो रोकर हुआ बुरा हाल...


युवती को 24घंटे पहले भगा ले जाने की नामजद तहरीर देने के बाद भी लालगंज कोतवाली में नहीं दर्ज हो सकी एफआईआर...


रक्षाबंधन से एक दिन पहले गायब हुई युवती शिल्पा सिंह... 

रक्षाबंधन से एक दिन पहले जिस घर की जवान लड़की अचानक गायब हो जाये उस घर के लोगों की स्थिति का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होगा। थाना कोतवाली लालगंज के गांव- मादामई (दुबान का पुरवा) पोस्ट- मादामई, तहसील-लालगंज अझारा, जिला-प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश का एक मामला प्रकश में आया है। शिल्पा सिंह नाम की लड़की जिसकी उम्र घरवाले 20 वर्ष बता रहे हैं। लड़की के पिता राजेश सिंह ने लालगंज थाना में नामजद तहरीर देकर मुकदमा लिखे जाने की फरियाद की है। परन्तु अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। थाना लालगंज के कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया कल ही व्हाट्सएप के एक ग्रुप में ब्लू फिल्म की इमेज पोस्ट कर दी थी जिसके कारण पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक रामानुज यादव ने बताया कि हल्का दरोगा से जाँच कराई गई है। उन्होंने मुकदमा लिखने की सहमति दी है। इस तरह कुछ देर में मुकदमा लिख लेने की बात प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा बताई गई। साथ ही यह भी बताया गया कि लालगंज के नए कोतवाल कमलेश पाल की तैनाती की गई है।      


तहरीर के मुताविक घटना कल दिनांक- 21 अगस्त, 2021 शाम 3 बजे की है। गायब हुई लड़की के पिता का आरोप है कि उसके भाई के रिश्तेदार दारा सिंह निवासी-धुरियाहार मंगापुर थाना-उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ और उसके भाई की बहू रंजू सिंह पत्नी सुनील सिंह निवासी-मादामई (दुबान का पुरवा) पोस्ट- मादामई, तहसील-लालगंज अझारा, जिला-प्रतापगढ़ मिलकर बहला फुसलाकर जलेशरगंज बाजार से भगा ले गए। काफी खोजबीन किया तो इन्हीं लोगों का नाम सामने आया। गायब हुई लड़की शिल्पा सिंह के पिता राजेश सिंह इस बावत पूँछने गया। तब आरोपीगण गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी देने लगे ऐसा आरोप पीड़ित राजेश सिंह ने लगाया है। पिता राजेश सिंह की तहरीर और माँ व भाई के बयान में भिन्नता आ रही है। पिता के मुताविक थाने में तहरीर लेते समय यह कहा गया कि अपहरण जैसी घटना नहीं है। लड़की के गायब होने की सामान्य तहरीर दे दो और चार-पाँच दिन इंतजार करो। पुलिस लड़की को खोजने का कार्य करेगी और मिलने पर सूचना दी जायेगी।   


गायब हुई लड़की की माँ संगीता सिंह और बड़ा भाई सतीश सिंह ने बताया कि शिल्पा सिंह घर से यह बताकर निकली थी कि कल रक्षाबंधन का त्योहार है, वह अकाउंट से पैसे निकालने के लिए मार्केट जा रही है उसी वक्त फोर व्हीलर से 4 लोग आते हैं और उसको रिक्शे से खींचकर गाड़ी में बैठाकर उठा ले जाते हैं। गायब हुई लड़की का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल है। ये सोचकर कि उनकी बेटी किस हाल में होगी ? जिंदा बचेगी भी या नहीं। आज भाई बहन के जीवन में रक्षाबंधन के त्योहार जैसे मौके पर उनके घर में मातम है। वो लोग बहुत गरीब है। जो लड़की गायब हुई है उसके दो भाई हैं। बड़ा भाई सतीश सिंह जिसकी शादी हो चुकी है और छोटा भाई आशीष सिंह है लड़की की माँ ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी तय कर दी है और फरवरी, 2022 में उसकी शादी भी पड़ी है। माँ का यह भी आरोप है कि उसके जेठ की बहू रंजू सिंह अभी एक सप्ताह पहले झगड़े में ऐलानिया धमकी दी थी कि वह उसकी लड़की शिल्पा को भगवाकर ही दम लेगी।  

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें