Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 30 अगस्त 2021

रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) उर्फ राजा भईया 31 अगस्त, 2021 को शुरु करेंगे जनसेवा संकल्प यात्रा, रामलला के दर्शन के साथ बजेगा चुनावी बिगुल

31 अगस्त, 2021 को पूर्वान्ह 9 बजे प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन से शुरू होगी यह यात्रा, सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन के बाद करेंगे प्रदेश भर में दौरा, राजा भईया के जनसेवा संकल्प यात्रा के ऐलान से बढ़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया"
लखनऊ। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) राजा भईया ने विधान सभा चुनाव-2022 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। यूपी में सत्ता की चाभी यानि किंग मेकर की भूमिका के लिए रघुराज प्रताप सिंह ने भी श्रीराम की शरण ली है। अपनी राजनीतिक जीवन की दूसरी पारी खेलने के लिए 31 अगस्त, 2021 को वह प्रदेश व्यापी जनसेवा संकल्प यात्रा शुरू करेंगे। जनसेवा संकल्प यात्रा का कार्यक्रम बेंती राजभवन से 31 अगस्त, 2021 को पूर्वान्ह 9 बजे से प्रारंभ होगी। यात्रा की अगुवाई खुद रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया" करेंगे। प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर होते हुए यह यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया रामलला का दर्शन करेंगे। इसके बाद वह प्रदेश भर में गांव-गांव दौरे पर निकलेंगे।

श्रीरामलला के दर्शन से शुरू हो रही जनसेवा संकल्प यात्रा...
कुंडा स्थित बेंती रियासत के राजा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह जिन्हें "राजा भईया" के नाम से अधिक लोकप्रियता प्राप्त हैं। पिछले 30 वर्षों से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। स्व.कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में वह कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष-2018 में राजा भईया ने राजनैतिक दल का गठन किया। इस राजनैतिक दल का नाम जनसत्ता दल लोकतांत्रिक रखा गया है। वर्ष-2019 में हुए लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने दो सीटों कौशांबी और प्रतापगढ़ सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। पंचायत चुनाव में पार्टी को प्रतापगढ़ जिले में बड़ी सफलता मिली है। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर पार्टी ने प्रदेश भर में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। 31 अगस्त, 2021 से शुरू हो रही जनसेवा संकल्प यात्रा को चुनावी आगाज के रुप में देखा जा रहा है।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया" का एजेंडा सभी वर्ग को साथ लेकर चलना है। प्रतिभाओं का सम्मान करना, सभी को इज्जत देना राजा भइया का सहज स्वभाव है। "राजा भईया" कभी दूसरों की आलोचना में विश्वास नहीं करते। राजा भईया चाहते हैं कि प्रतिभा के अनुरुप हर किसी को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। राजा भईया श्रीराम भक्त हैं बेंती रियासत हमेशा से रामभक्त रही है। कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया में तो श्रीराम भक्ति कूट-कूटकर भरी है। कहीं भी श्रीरामकथा होती है तो राजा भईया वहां जरुर पहुंचने की कोशिश करते हैं। बेंती राजभवन में पिछले कई सालों से श्रीराम कथा का आयोजन होता चला आ रहा है। कार्यकर्ताओं में जनसेवा संकल्प यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है

श्रीरामलला के दर्शन से शुरू हो रही जनसेवा संकल्प यात्रा को लेकर जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं में अलग तरह की उमंग देखी जा सकती है। प्रदेश भर में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता संकल्प यात्रा को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हैं। रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया" श्रीराम जी में अटूट निष्ठा रखते हैं जीवन में जो काम किया उनका आर्शीवाद लेकर किया इस लिए हम अयोध्या जा रहे है। रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया" किसी भी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर बोले रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया" जनसत्ता दल का किसी भी पार्टी में विलय नहीं होगा तालमेल के जरिये ही किसी भी पार्टी से गठबंधन होगा रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया" की यात्रा ऐलान से सियासी पारा गर्म हो गया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें