Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 31 अगस्त 2021

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर अंशुमान सिंह का हुआ भव्य स्वागत

जनपद के युवाओं में वैचारिक तालमेल और आपस में एकजुटता बनाये  रखना नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के लिए सबसे बड़ी चुनौती...!!!


भाजयुमो नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, अंशुमान सिंह

प्रतापगढ़ भाजयुमो नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, अंशुमान सिंह प्रतापगढ़ के प्रथम आगमन पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के क्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष का स्वागत अगई, लालगंज अझारा, सगरा सुंदरपुर, लीलापुर, रानीगंज अजगरा, मोहनगंज, सुखपाल नगर, प्रतापगढ़ सिटी, सगरा, मीरा भवन चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया। प्रतापगढ़ नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह जी का अंबेडकर चौराहा, पंडित मुनीश्वर दत्त चौराहा, भगवा चुंगी चौराहा, निर्मल तिराहा पल कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। 


तुलसी सदन में आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के बाद वंदे मातरम गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तुलसी सदन में स्वागत के दौरान आशुतोष सिंह, शशांक श्रीवास्तव, ऋषि उपाध्याय, हिमांशु सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, पंकज सिंह, सिद्धार्थ सिंह ने माला एवं स्मृति चिन्ह देकर नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह का स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा वर्ष-2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा इसलिए मुझे विश्वास है अंशुमान सिंह एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में संगठन को ताकत देने का काम करेंगे। 


कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि संगठन ने यह दायित्व कार्यकर्ता के रूप में दिया है इस पर मैं अपनी पूरी युवा टीम के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम रानीगंज विधायक अभय कुमार ओझा धीरज, बृजेश शर्मा पूर्व मंत्री, गणेश नारायण मिश्र, स्वामीनाथ शुक्ला, केके सिंह, जवाहर लाल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राजेश सिंह आशीष श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, वरुण प्रताप सिंह, बृजेश पांडे, अभय प्रताप सिंह पप्पन, रवि गुप्ता, चंद्र प्रकाश पाल, अतेंद्र सिंह, संजय सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। 


"सिर मुड़ाते ओले पड़े"वाली कहावत भाजयुमो के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के लिए चरितार्थ हुई...


भाजयुमो की नई सूची चर्चा का विषय बन गई...

जनपद में प्रथम आगमन पर स्वागत आदि आयोजनों से खाली होकर सबसे पहले भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने अपनी टीम की एक सूची फाइनल कर उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया, परन्तु  कुछ ही मिनट के अंदर पोस्ट की सूची को डिलीट कर दिया गया। भाजयुमो की घोषित हुई टीम पर सवाल उठने लगे तो तत्काल प्रभाव से उसे हटवा दिया गया भाजयुमों की जिला कार्यकरणी की सूची लगाते ही राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मूल कार्यकर्ताओं को उपेक्षित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की गाइडलाइन है कि सक्रिय कार्यकर्ता को ही पदाधिकारी बनाया जा सकता है। परन्तु दुर्भाग्य है कि इस सूची में ज्यादतर लोग सक्रिय सदस्य नहीं हैं। भाजयुमो की नई सूची चर्चा का विषय बन गई है।क्योंकि जब तक भाजयुमो अपनी सोशल मीडिया की साईट से सूची डिलीट करवाती, तब तक वह सूची वायरल हो चुकी थी।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें