Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा खराब प्रदर्शन करने वाले बीजेपी विधायको का कटेगा,टिकट

क्षेत्र में खराब प्रदर्शन करने वाले BJP विधायकों का कटेगा टिकट, अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिए संकेत...!!!


आगरा में ब्रज क्षेत्र के संगठन की बैठक में जेपी नड्डा ने कहा, वर्ष-2022 विधानसभा चुनाव में टिकट  नए चेहरे को दिया जाएगा मौका...!!! 


जे पी नड्डा, भाजपा-राष्ट्रीय अध्यक्ष...

आगरा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाले दिग्गज बीजेपी विधायकों का टिकट कटेगा साथ ही वर्ष- 2022 के विधानसभा चुनाव में नए चेहरों को मौका मिलेगा रविवार को आगरा में ब्रज क्षेत्र के संगठन की बैठक में नड्डा ने यह संकेत दिए उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले विधायक अपने में सुधार लाएं वरना टिकट कट जाएगा। 12 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में जेपी नड्डा ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष- 2022 में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।  


उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट किसी को भी मिले सभी मतभेद भुलाकर उसे जीत दिलानी है। जीत का गुरुमंत्र देते हुए नड्डा ने कहा कि चुनाव से पहले सभी मतभेद दूर कर लें, पार्टी में जो  रूठे पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता हैं, उन्हें मना लिया जाएगा उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में वर्ष-2017 की ऐतिहासिक जीत को वर्ष-2022 में दोहराना है बता दें वर्ष-2017 के चुनावों में बीजेपी ने ब्रज क्षेत्र की 67 में से 57 सीटों पर जीत हासिल की थी। एक बार फिर पार्टी अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। उत्तर प्रदेश में वर्ष-2022 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें