Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 31 अगस्त 2021

प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर संगठन में हो रहा हैं,बदलाव 


जिस तरह प्रतापगढ़ जनपद में कवि सम्मेलनों में सहयोगियों को खुश करने के लिए पदों का सृजन किया जाता था,उसी तरह सत्ताधारी दल भाजपा में चुनाव में नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं को सिन्नी की तरह बाँटे गए हैं,पद 


भाजपा जिला कार्यालय पर आज महिला मोर्चा की हुई बैठक...

प्रतापगढ़ भाजपा जिला कार्यालय पर आज महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष रुचि केसरवानी व उनकी घोषित जिला कार्यकारिणी की एक परिचय बैठक संपन्न हुई। परिचय बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और यह विश्वास जताया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में महिला मोर्चा कि एक सशक्त अग्रणी भूमिका रहेगी ऐसा मुझे विश्वास है। 


इसी क्रम में नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि केसरवानी ने अपने सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों का परिचय कराया। बैठक का संचालन जिला मंत्री यशोदा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बैठक में मंजू त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, नीलम हिंद, पिंकी पाल, मंजूलिका श्रीवास्तव, लाडो चौरसिया, सारिका केशरवानी गायत्री शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें