Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

इलाहाबाद विश्व विद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित मिश्र का कार्यकर्ताओं ने लखनऊ से प्रयागराज जाते समय जगह-जगह किया भव्य स्वागत

कम समय में रोहित मिश्र को मिली बड़ी कामयाबी...!!!


BJP युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर रोहित का स्वागत देख दंग रह गए लोग...

इलाहाबाद विश्व विद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित मिश्र के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का प्रयागराज से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद से ही समर्थकों में खुशी का माहौल था। बुधवार को रोहित मिश्र लखनऊ से प्रयागराज के लिए अपने साथियों संग निकले थे। रोहित मिश्र बहुत ही मिलनसार हैं और अपने समर्थकों के सुख दुःख में हमेशा बड़ी सहजता के साथ तैयार रहते हैं। इसलिए उनके समर्थक भी उनकों दिलोजान से चाहते हैं। कुंडा में उनके समर्थकों ने उन्हें गाड़ी से उतार लिया और अपनेपन में उन्हें अपने कन्धों पर बैठाकर घुमाया


रोहित मिश्र का स्वागत करते उनके समर्थक...

इस बात की जानकारी होते ही भारी संख्या में रोहित मिश्र के समर्थक लखनऊ से प्रयागराज जाने के दौरान कई जगहों पर रास्ते में फूल माला लेकर स्वागत के लिए खड़े हो गए। कुण्डा में भी भारी संख्या में समर्थकों द्वारा रोहित मिश्र के प्रथम आगमन पर फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रोहित मिश्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सबसे लोकप्रिय छात्र संघ अध्यक्ष माने जाते है। रोहित मिश्र के छात्र राजनीति के बाद शुरू हुआ राजनीतिक सफरनामा उन्हें बड़ा मुकाम दिलाने की दिशा में बढ़ता हुआ कदम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि रोहित मिश्र का राजनीतिक जीवन बहुत शानदार होगा। 

   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें