Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

अखिलेश का दावा : UPमें भाजपा से नाराज जनता सपा को जितवा सकती है,400 सीटें

सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान कि UP में  BJP के पास जनता के बीच का नहीं है,कोई  प्रत्याशी...!!!


सूबे में हर जगह आज जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा में कोविड-19की धज्जियाँ उड़ाकर कोरोना संक्रमण को किया आमंत्रित...!!!


समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र  "छोटे लोहिया " के जयंती पर समाजवादी पार्टी ने दिया नया स्लोगन  "यूपी का ये जनादेश... आ रहे हैंअखिलेश "...


                 साइकिल रैली की सफलता से गदगद दिखे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव...


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आज साइकिल यात्रा का आयोजन किया इस यात्रा के लिए समाजवादी पार्टी ने नया स्लोगन "यूपी का ये जनादेश... आ रहे हैंअखिलेश" दिया है इस बीच साइकिल यात्रा से पहले लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की इसमें उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की ओलिंपिक में ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत मुबारकबाद और बधाई दी इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमने पहले कहा था कि UP में 350 सीटें सपा जीतेगी, लेकिन जिस तरह से लोगों में गुस्सा है लगता है कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को 400 सीटें जितवा सकती है। 



जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं संग साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव...


अखिलेश ने कहा कि साइकिल यात्रा के लिए समाजवादी पार्टी का पूरा नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ता आज सड़कों पर हैं आज हम समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य हमारे नेता जनेश्वर मिश्र को याद कर रहे हैं जनेश्वर मिश्र जी से हमने सीखा था कि हक के लिए कैसे संघर्ष करना है ?  हम अपने हकों के लिए संघर्ष करने जा रहे हैं। जनेश्वर मिश्र  को "छोटे लोहिया" भी कहा जाता था। जनेश्वर मिश्र समाजवाद को नई दिशा प्रदान किया था,जिसे लोग जन्म जन्मांतर भूल नहीं सकते। संघर्ष का दूसरा नाम  जनेश्वर मिश्र कहना गलत न होगा। समाज को उनकी कमी सदैव अखरती रहेगी। उस कमी को पूरा करने के लिए ही समाजवादी पार्टी अपने उस पुरोधा को याद करके उनका जन्मदिन मनाता है और उनके बताये रास्ते पर चलने के लिए सदैव तत्पर रहता है। समाजवादियों द्वारा उनके जन्मदिन पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना ही छोटे लोहिया की सच्ची श्रधांजलि होगी



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें