नहीं थम रहा है सड़क हादसा, रोज हो रहे हैं,सड़क हादसे से नहीं ले रहा कोई भी सबक...!!!
बस्ती में भीषण सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत...
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। नगर थाना के नेशनल हाई-वे 28 के पुरैना चौराहे पर ये हादसा हुआ। यहां कन्टेनर में पीछे से कार घुस गई। कार लखनऊ से बस्ती की तरफ जा रही थी। कार में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची सुरक्षित निकाल ली गई है, वहीं एक की हालत गम्भीर है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा इतना वीभत्स था कि दुर्घटना में मृतक हुए ब्यक्तियों को देखने से रूह काँप जा रही थी। जो बच्ची दुर्घटना में सुरक्षित पाई गई, वह कार में सीट के नीचे गिर जाने से बच गई थी। इसीलिये कहते हैं कि जाको राखे साईंयां,मार सके न कोय !
दुर्घटना ग्रस्त कार को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालते हुए... |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को शवों को बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कार को गैस कटर से काटा गया, जिसके बाद एक-एक करके शव निकाले गए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी शवों को निकाला गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें