पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साधा एक तीर से दो निशाना...!!!
![]() |
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव... |
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में दो सरकारें समानांतर काम कर रही हैं। एक सरकार का भाजपा नेतृत्व कर रही है और दूसरी समानांतर सरकार आरएसएस के नेतृत्व में अपना एजेण्डा लागू कराती है। भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग करती है और संघ समाज में बंटवारा पैदा करता है। इन दो पाटों के बीच जनता और विपक्षी कार्यकर्ता समान रूप से पिस रहे हैं।
![]() |
भाजपा और आरएसएस पर लगाया अखिलेश यादव ने आरोप... |
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन पर कानून व्यवस्था सम्हालने की जिम्मेदारी है, वही लगातार कानून का मजाक बना रहे हैं। न्याय देना तो दूर उल्टा अत्याचार कर रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराधियों ने पूरे प्रदेश में अपना आतंक मचा रखा है। दलित-वंचित और समाज के कमजोर वर्गों के ऊपर इधर भाजपा राज में ज्यादा अत्याचार बढ़ गए हैं, क्योंकि भाजपा मूलतः पूंजी घरानों और शोषक तत्वों की समर्थक पार्टी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें