Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 21 जुलाई 2021

प्रतापगढ़ के नेताओं का सोशल मीडिया और आई टी सेल बहुत कमजोर, कुछ भी लिखकर पोस्ट कर देने की लग गई है,लत

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के सोशल मीडिया/आईटी सेल ने कराई जग हंसाई, जयंती को बता दिया पुण्यतिथि...!!!

मंत्री मोती सिंह ने स्व दिनेश सिंह की जयंती को पुण्यतिथि बता दिया...

प्रतापगढ़ की रियासत में कालाकांकर का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। वहाँ के राजा दिनेश सिंह केंद्र सरकार में कई विभागों में मंत्री रहे। विदेश मंत्री रहकर प्रतापगढ़ का मन व सम्मान बढ़ाया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से उनके बहुत गहरे रिश्ते थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कई बार कालाकांकर उनकी रियासत में आई थी। भारत की राजनीति में स्व दिनेश सिंह का नाम काफी चर्चित रहा। उनकी राजनीतिक विरासत को उनकी लड़की राजकुमारी रत्ना सिंह उनके न रहने पर संभाला और प्रतापगढ़ से तीन बार सांसद निर्वाचित हुई। हालाँकि वह अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। पहले कांग्रेस के नेता प्रमोद कुमार ऐसे आयोजनों में शामिल होते थे। ऐसा  पहली बार हुआ जब कालाकांकर रियासत के प्रोग्राम में स्व दिनेश सिंह की जयंती के अवसर पर भाजपा के लोग शामिल हुए।

मंत्री मोती सिंह एवं पूर्व सांसद रत्ना सिंह साथ में हैं,भुवंयु सिंह...


जनपद प्रतापगढ़ स्थित विकासखंड-काला कांकर के ग्राम-ऐंठू में स्व. राजा दिनेश सिंह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कृषक संगोष्ठी एवं स्वैच्छिक संगठन के समूहों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह "मोती" मुख्य अतिथि रहे।  मंत्री मोती सिंह जी द्वारा सर्वप्रथम स्व. राजा दिनेश सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कृषक संगोष्ठी एवं स्वैच्छिक संगठन के समूहों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्व राजा दिनेश सिंह की याद में मंत्री मोती सिंह द्वारा किसानों को कृषि उपकरण वितरित किया गया। अंत में कृषक संगोष्ठी एवं स्वैच्छिक संगठन के समूहों द्वारा आयोजित कार्यक्रम को मंत्री मोती सिंह द्वारा संबोधित भी किया गया। 


 मंत्री मोती सिंह का इतना कमजोर आई सेल कि उसे यह भी नहीं पता कि आयोजन क्या था...?


उक्त आयोजन में स्व. राजा दिनेश सिंह जी को याद किया गया और उनके राजनीतिक जीवन काल पर मंत्री मोती सिंह जी ने प्रकाश डाला। परन्तु मंत्री मोती सिंह जी इस आयोजन को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जयंती की जगह पुण्यतिथि लिखकर पूरे आयोजन का सत्यानाश कर दिया। संवैधानिक पद पर बैठे जिम्मेदार ब्यक्ति की अधिकृत सोशल मीडिया/आई टी सेल में इतनी बड़ी भूल का होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि सम्पूर्ण आयोजन में मंत्री जी ही सर्वेसर्वा रहे। इतना ही नहीं स्व.राजा दिनेश सिंह जी की जयंती के अवसर पर मंत्री मोती सिंह जी ने वृक्षारोपण भी किया। फिर भी जयंती को पुण्यतिथि बताना कष्टकारी रहा इस अवसर पर  स्व. राजा दिनेश सिंह जी की पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व सांसद प्रतापगढ़ और उनके पुत्र भुवंयु सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र सहित बहुत सारे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें