Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 27 जून 2021

सूबे में इटावा की सीट पर भाजपा ने समाजवादी पार्टी को दिया वाकओवर, शेष 17 जिलों में भाजपा के हुए निर्विरोध उम्मीदवार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में धनबल और बाहुबल का रहता है,बोलबाला...!!!


यूपी के 75में से 18जिलों में चुने गये निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष, 17सीट भाजपा की झोली में आई...!!!


इटावा से सपा के उम्मीदवार अभिषेक उर्फ अंशुल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए...!!!


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर सत्ता का दुरूपयोग कर सपा उम्मीदवारों को नामांकन करने से रोककर लोकतंत्र की हत्या करने का लगाया आरोप...!!!


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा 17सीटों को कराया निर्विरोध...

लखनऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उत्तर प्रदेश में 26 जून, 2021 को हुए नामांकन के उपरान्त कुल 75 में से 18 जिलों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इनमें से इटावा की सीट समाजवादी पार्टी की झोली में गयी है। शेष 17 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शनिवार 26 जून, 2021 को दिन में 11 से 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी। अब दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 29 जून को की जाएगी। यहां भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। अब केवल नामांकन पत्र की जांच के बाद प्रमाण पत्र दिये जाने की औपचारिकता होनी है। जहाँ एक नामांकन होता है वह सीट निर्विरोध हो जाती है और जहाँ एक से अधिक नामांकन होता है वह सीट सविरोध कहलाती है

अखिलेश यादव का आरोप कि भाजपा कर रही पंचायत चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग...

उत्तर प्रदेश कुछ ऐसे जिले भी हैं जहां पर बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किया गया है। जौनपुर में भाजपा व अपना दल की संयुक्त उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह तथा प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुँवर हरिवंश सिंह की बहू नीलम ने भी नामांकन किया है। नीलम सिंह ब्लॉक प्रमुख रही हैं यहां पर अपना दल एस से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जबकि समाजवादी पार्टी से निशी यादव ने पर्चा भरा है। नीलम सिंह तथा श्रीकला सिंह निर्दलीय प्रत्याशी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब 57 सीट शेष बची है,जहाँ पर कंटेस्ट होना है। कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार काफी भारी पड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी जिला पंचायत के चुनाव में सबसे अधिक सीट जीत कर भले आई है,परन्तु सपा की स्थिति उस हिसाब से बेहतर नहीं दिख रही है

प्रतापगढ़ जनपद में कुल चार पर्चे दाखिल हुए हैं जिसमें दो पर्चा भाजपा की तरफ से दाखिल हुआ है। समाजवादी पार्टी से अमरावती यादव तो जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से माधुरी पटेल ने नामांकन किया है। भाजपा के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के नेतृत्व में भाजपा की तरफ से क्षमा सिंह और पूनम इंसान ने नामांकन किया है। दो उम्मीदवार के सवाल पर पर मंत्री मोती सिंह ने अपने अंदाज में मीडिया को बताया कि उम्मीदवार भाजपा है। 29 जून को तय हो जायेगा कि दो में से कौन भाजपा का उम्मीदवार होगा ? भाजपा की यह रणनीति समझ के परे है, क्योंकि सत्ताधारी दल के उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने का बूता किसी आरओ में नहीं है। फिर दोहरे नामांकन की बात समझ में नहीं आती

भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष...
➤ आगरा- मंजू भदौरिया
वाराणसी- पूनम मौर्य
भदोही- अमित सिंह
गाजियाबाद- ममता त्यागी
मुरादाबाद- डॉ. शेफाली
बुलंदशहर- डॉ. अंतुल तेवतिया
ललितपुर- कैलाश निरंजन
मऊ- मनोज राय
चित्रकूट- अशोक जाटव
गौतमबुद्ध नगर- अमित चौधरी
श्रावस्ती- दद्दन मिश्र
गोरखपुर- साधना सिंह
बलरामपुर- आरती तिवारी
झांसी- पवन कुमार गौतम
गोंडा- घनश्याम मिश्र
सहारनपुर- मांगेराम
मेरठ -गौरव चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें