Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 9 मई 2021

CMO प्रतागढ़ के दफ्तर में आंकड़ों के धुरंधर अफसर नशेबाज हैं या आरक्षण श्रेणी वाले हैं, जिन्हें जोड़ना और घटाना भी नहीं आता

मीडिया कर्मियों को समझते हैं,बेवकूफ। अपनी होशियारी के आगे नहीं समझते किसी को बुद्धिमान...!!!

हकीकत में CMO दफ्तर में एक से बढ़कर एक चालबाज, धोखेबाज और सेटिंगबाज विराजमान हैं। जिनका सुबह से लेकर शाम तक रिश्वतखोरी करना बन गया है, उद्देश्य...!!!

आंकड़ों के धुरंधर अफसर नशेबाज हैं या आरक्षण श्रेणी वाले हैं...


8मई, 2021 को शाम 4बजे तक का विवरण है,जिसमें कोरोना मरीजों के कुल लिए गए सैम्पल की संख्या- 2395 है। आज प्राप्त रिपोर्ट की संख्या-210 है। कुल कोरोना पॉजिटिव केस-13875 है। प्रतापगढ़ जिले में अब एक्टिव केस- 3405 है। रिकवर्ड केस की संख्या- 10357 है। कोविड एल-2 में भर्ती मरीजों की संख्या-24 है। अन्य चिकित्सालय व अवैटेड फैसीलिटी-120 है। जिले में होम आइसोलेशन की संख्या- 3261 है। जबकि कांटेक्ट ट्रेसिंग की संख्या- 666 है। यही नहीं जनपद में हॉट स्पॉट की संख्या- 1475 माइक्रो कन्टेनमेंट जोन और 357 कलस्टर जोन है। 


आज प्राप्त कोरोना रिपोर्ट की स्थिति ऊपर 210 की संख्या बताई गई है। जबकि नीचे संख्या- 335 बताई गई है जो कन्फ्यूजन क्रियेट करती है। नीचे दिए गए आंकड़े के हिसाब से 335 में से 255 निगेटिव हैं। 80 RT-PCR पॉजिटिव और 0 Truenat और 18 एंटीजन है। कुल मिलाकर 98 केस पॉजिटिव पाए गए। इस आकड़ें को देखकर लग रहा है कि प्रतापगढ़ का सीएमओ कार्यालय में बैठे आकड़ेंबाज अफसर भ्रष्ट ही नहीं बल्कि नशेबाज भी हैं। भ्रष्टाचार करने के लिए फेंक आकड़ें की बात तो समझ में आती है, परन्तु आकड़ें में अंतर का होना यह बताता है कि प्रतापगढ़ CMO दफ्तर में बैठे आकड़ेंबाज अफसर नशे में रहते हैं या तो आरक्षण कोटे से हैं जिन्हें जोड़ना और घटाना भी नहीं आता। 


जिले में आंकड़ों के धुरंधर खिलाड़ियों के मुताविक कोरोना संक्रिमत मरीजों की संख्या यानि एक्टिव केस कम हुई है और होम आइसोलेशन की संख्या में भी कमी आई है। परन्तु हॉटस्पॉट की संख्या कई दिनों से वही चल रही है जो समझ के परे है। क्योंकि हॉट स्पॉट तो धरातल पर कहीं बना ही नहीं। कुल मिलाकर 98 पॉजिटिव कोरोना केस 8मई, 2021 को जनपद प्रतापगढ़ में पाए जाने की सूचना मीडिया के माध्यम से जनता को दी गई है। ऊपर और नीचे दोनों आकड़ें से रिपोर्ट मेल नहीं खा रही है। क्योंकि ऊपर प्राप्त रिपोर्ट 210 बताई गई है। उसके अनुसार 255 निगेटिव और 98 पॉजिटिव की संख्या का मेल नहीं खाता। दोनों को जोड़ देते हैं तो यह संख्या- 353 हो जाती है। जबकि नीचे की संख्या 335 ही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें