Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

गोरखपुर में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11बजे किया,वर्चुअल उद्घाटन

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे शहीद स्थल, चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का हुआ आगाज...  लखनऊ से आनलाइन जुड़ी रही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...

चौरी-चौरा कांड 4फरवरी, 1922को ब्रिटिश भारत में संयुक्त राज्य के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा में हुई थी, जब असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह पुलिस के साथ भिड़ गया था। जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी, जिससे उनके सभी कब्जेधारी मारे गए।  

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे शहीद स्थल...

देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने के साथ अंग्रेजों को चुनौती देने वाले गोरखपुर के चौरी चौरा कांड का आज शताब्दी वर्ष है। गोरखपुर में इसके शताब्दी महोत्सव का आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह ही चौरी चौरा शहीद स्थल पर पहुंच गए। यहां आने के बाद उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने वहां कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। वहाँ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ सांसद कमलेश पासवान विधायक संगीता यादव भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी भी यहां कार्यक्रम स्थल पर हैं। कार्यक्रम स्थल पर ही शहीद के स्वजनों को सम्मानित भी किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:00 बजे कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ें। 11:10 से उनका संबोधन शुरू हुआ जो 12:00 बजे तक चला।
चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव में देश की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें