Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

देश में कोरोना संक्रमण के मामले 25 लाख के पार,यही स्थिति रही तो वो दिन दूर नहीं जब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार होगी...

विश्व में भारत की स्थिति सबसे नाजुक और चिंताजनक होती जा रही है,क्योंकि भारत में मिल रहे हैं,हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज... 

देश में कोरोना संक्रमित मरीज के साथ सिस्टम के लोग ऐसा अमानवीय ब्यवहार कर रहे हैं,जो चिंताजनक है...

देश में 30 जनवरी 2020 को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हो गई। फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी आई कि महज 88 दिनों में ही ये आंकड़ा एक लाख से बढ़कर 25 लाख तक पहुंच गया। ब्राजील में 25 लाख मामले होने में सबसे कम 155 दिन लगे जबकि अमेरिका में 156 दिन लगे। 

नई दिल्ली। भारत देश के नागरिकों के लिए लिए बेहद बुरी खबर है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार 14 अगस्त 2020 को 25 लाख के पार हो गया। अब हर दिन मिलने वाले मरीजों की रफ्तार दुनिया में सबसे तेज भारत की है। यहां प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा औसतन 60 हजार है।

दुनिया में 52% संक्रमित केवल भारत, अमेरिका और ब्राजील में दुनिया में अब तक 2.11 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.39 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 75 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कुल संक्रमितों में 52% मरीज केवल भारत, अमेरिका और ब्राजील से ही हैं। यही नहीं यहां एक्टिव केस की संख्या भी सबसे ज्यादा 59% है। पहले मरीज से लेकर एक लाख मरीज होने में जहां 110 दिन लगे। 8 दिन में संक्रमितों की संख्या 20 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गई।

भारत में टेस्टिंग दर सबसे कम है आबादी के लिहाज से संक्रमण का स्तर भारत में कम है, लेकिन यहां हर 10 लाख की आबादी में टेस्टिंग की दर भी बहुत कम है। सबसे ज्यादा संक्रमित 10 देशों में होने वाली टेस्टिंग की तुलना यदि भारत से की जाए तो मैक्सिको के बाद भारत ही दूसरा देश है, जहां सबसे कम लोगों की जांच हो रही है। भारत में हर 10 लाख की आबादी में 20,045 संक्रमित मिल रहे हैं। इतनी ही आबादी में रूस में सबसे ज्यादा 218,601, अमेरिका में 206,939 लोगों की जांच हो रही है। मैक्सिको में यह संख्या 8,847 है।

अब तक 2.75 करोड़ लोगों का टेस्ट...

देश में अब तक 2 करोड़ 76 लाख 94 हजार 170 लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो चुकी है। इनमें 8.96% लोग संक्रमित मिले हैं। देश में अभी 1400 से ज्यादा लैब हैं जहां कोरोना टेस्टिंग हो रही है। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट भी बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। अमेरिका में 6 करोड़ से ज्यादा टेस्टिंग हुई है और इनमें 8.09% लोग पॉजिटिव पाए गए। ब्राजील में अब तक 1 करोड़ 33 लाख लोगों की जांच हुई और इनमें 42.25% लोग संक्रमित मिले हैं। भारत दुनिया का चौथा देश है, जहां संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा जानें गई हैं। यहां हर 10 लाख लोगों में 35 मरीजों की मौत हो रही है। देश में अब तक 48 हजार 517 लोग जान गंवा चुके हैं। देश में मृत्यु दर 1.99% है। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अभी तक अमेरिका में हुई हैं। यहां 1.70 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हर 10 लाख की आबादी में 515 मौतें हो रहीं हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां 1,05,564 लोगों की जान जा चुकी है। यहां 10 लाख की आबादी पर 496 मौतें हो रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें