मेरठ में डबल मर्डर के मुख्य आरोपी शमशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शमशाद ने मां और बेटी की हत्या करके हो गया था,फरार...
धर्म छिपाकर महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था,शमशाद...
शमशाद ने सुनियोजित तरीके से पहले मां-बेटी की हत्या की, फिर घर में ही शव को कर दिया दफन...
मां-बेटी के साथ आरोपी शमशाद... |
मेरठ में डबल मर्डर के मुख्य आरोपी शमशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ में डबल मर्डर के मुख्य आरोपी शमशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शमशाद ने मां और बेटी की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने शमशाद को गिरफ्तार कर लिया ।उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि शमशाद ने अपना असली नाम और धर्म छिपाकर महिला को फंसाया था और उसके साथ लिव इन रिलेशन में था।
मां-बेटी की हत्या का आरोपी शमशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिरासत में लिया... |
गाजियाबाद की रहने वाली मृतक महिला का अपने पति से 2010 में तलाक हो चुका था और उसकी एक बेटी थी। फिर वर्ष-2013 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक युवक के साथ हुई और दोनों में प्यार हो गया। कथित प्रेमी के बुलाने पर वो अपनी बेटी के साथ मेरठ चली गई। आरोप है कि युवक ने बहला फुसला कर दोनों को अपने साथ रख लिया। पिछले कुछ दिनों से लॉकडाउन के बीच महिला और उसकी मासूम बेटी अचानक लापता हो गई। इस दौरान महिला की सहेली ने उससे बात करने की खूब कोशिश की, लेकिन बात नहीं होने पर मृतक महिला की सहेली ने गुमशुदगी दर्ज कराई और उस युवक पर संदेह जताया जिसके साथ वो लिव इन रिलेशन में रह रही थी। फिर पुलिस ने शमशाद नाम के युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पहले तो वो पूछताछ में घुमाता रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती पर शमशाद ने महिला और उस के की बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली। शमशाद को हिरासत में लिया गया था, लेकिन घर में खुदाई के दौरान वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें