Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 19 मई 2020

राष्ट्रीय आपदा के वक्त भी जमकर हो रही राजनीति,एक दूसरे के ऊपर उछाला जा रहा है कीचड़

प्रियंका गांधी और कांग्रेस की इस जानलेवा जहरीली राजनीति का जवाब उत्तर प्रदेश जरूर देगा...!!!
आकड़ों को देखकर ही आरोप लगाना चाहिए...
मुम्बई की जनसंख्या है,लगभग 2 करोड़ और इससे लगभग 11 गुना अधिक, लगभग 22 करोड़ से अधिक जनसंख्या है, उत्तर प्रदेश की लेकिन स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4605 है और मुम्बई में कोरोना संक्रमितों की संख्या (21152) है उत्तर प्रदेश से लगभग 4.53 गुना अधिक हैकेवल मुम्बई में हुई 757 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु संख्या उत्तर प्रदेश में हुई 118 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु संख्या से लगभग साढ़े छह (6.4) गुना अधिक हो चुकी है। पूरे महाराष्ट्र में 35058 कोरोना संक्रमितों की संख्या उत्तर प्रदेश से लगभग साढ़े सात (7.61) गुना अधिक है। महाराष्ट्र में हुई 1249 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु संख्या उत्तरप्रदेश में हुई 118 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु संख्या से लगभग साढ़े दस (10.58) गुना अधिक हो चुकी हैं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा...
उपरोक्त आंकड़े चीख चीखकर यह बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार तथा कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध देश में सबसे निकृष्टतम प्रदर्शन कर रही है कांग्रेस शासित महाराष्ट्र की सरकार लेकिन महाराष्ट्र की निकृष्ट सरकार और उसके नकारा मुख्यमंत्री के निकम्मेपन के विरुद्ध आजतक एक शब्द नहीं बोली है, प्रियंका गांधी और उसकी कांग्रेस इसके बजाय अपने जहरीले दुष्प्रचार का घृणित आक्रमण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार का मनोबल तोड़ने में, चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था को ध्वस्त करने में जुटी हुई है, प्रियंका गांधी और उसकी कांग्रेस आगरा और गाजियाबाद में सड़कों पर पुलिस के साथ नंगई और बवाल कर रही कांग्रेसियों की भीड़ इसका शर्मनाक उदाहरण है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अद्वितीय प्रशासनिक कौशल के परिणामस्वरूप कोरोना वायरस के जानलेवा संक्रमण से देश में अबतक सर्वाधिक सुरक्षित रहे उत्तरप्रदेश के 22 करोड़ नागरिकों को महाराष्ट्र की ही भांति कोरोना वायरस के जानलेवा संक्रमण की आग में झोंक कर उनके जीवन से जहरीला खिलवाड़ करना क्यों चाह रही है,प्रियंका गांधी और उसकी कांग्रेस ? उत्तर प्रदेश की जनता अपने इस सवाल का जवाब प्रियंका गांधी और उसकी कांग्रेस से मांग रही है। प्रियंका गांधी और कांग्रेस इस सवाल का जवाब दे या ना दे लेकिन प्रियंका गांधी और कांग्रेस  की इस जानलेवा जहरीली राजनीति का जवाब उत्तरप्रदेश जरूर देगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें