Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

महागठबंधन उम्मीदवार अशोक त्रिपाठीे ने किया,नामांकन

मीडिया के सवालों के जवाब में कि किस दल से रहेगा उनके महागठबंधन के उम्मीदवार का मुकाबला तो पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा कि भाजपा के पास नहीं रहा,कोई कायदा का उम्मीदवार। महागठबंधन के आगे किसी की नहीं गलेगी दाल...!!!
महागठबंधन के उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी ने सभी के प्रति जताया आभार और मत के रुप में सम्मानित मतदाताओं से माँगा आशिर्वाद...!!!नामांकन में सपा के पूर्व विधायक मुन्ना यादव का नामांकन में न दिखना चर्चा का विषय रहा...!!!
चौकीदार और गरीबदार के बीच है,सियासी जंग-पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा
                बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने किया नामांकन...
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में आज नामांकन के प्रथम दिन महागठबंधन के बसपा प्रत्याशी ने अशोक त्रिपाठी ने सबसे पहले नामांकन कर अपनी फिजा बनाई और अपनी ताकत के रुप में रोड शो करके अपनी ताकत भी दिखाई। आज दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी जिस जगह जनता दर्शन के लिये बैठते हैं,उसी स्थल पर लोकसभा का इस बार नामांकन स्थल बनाया गया है। अशोक त्रिपाठी भारी तादात में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने आवास से सुबह 10बजे निकले और रोड शो करते हुए नामांकन स्थल पर पहुँचे। सर्वप्रथम बसपा उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी अम्बेडकर चौराहे पर नामांकन से पूर्व डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने अपने चार सहयोगियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद कचेहरी में अधिवक्ता साथियों से मिले। कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकल कर अपने समर्थकों संग अशोक त्रिपाठी पुलिस लाईन गेट के सामने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। 
रोड़ शो में BSPउम्मीदवार अशोक त्रिपाठी के साथ SP-BSPके लोग...
ट्रेजरी चौराहे पर प्रतापगढ़ के ब्राह्मण शिरोमणि और प्रतापगढ़ के महामना रहे पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। लोहिया पार्क पहुँचकर अशोक त्रिपाठी ने डॉ राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद गाड़ियों के काफिले और शंखनाद के बीच बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कंपनी बाग होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुँचकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को नाश्ता कराया और चुनाव जीतने के लिए आपस में मंत्रणा भी किये। बसपा उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी के साथ बसपा जिला अध्यक्ष राम समाज गौतम, वरिष्ठ बसपा नेता पदाधिकारी अश्वनी राणा, विजय मिश्र बाबी, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, सपा नेता संजय पांडेय, जिला महासचिव रमेश यादव, बसपा नेता शक्त्येन्द्र द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष भैया राम पटेल, सपा नेता वासिक खान, जिला उपाध्यक्ष इरसाद सिद्दीकी, सपा प्रवक्ता अभिषेक तिवारी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ल, जिला सचिव आशुतोष पांडेय एवं डॉ शिवेशानंद जी समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता रोड शो के दौरान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें