Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 14 मार्च 2019

कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने पहली सूची में 11 उम्मीदवार तो दूसरी सूची में 16 उम्मीदवार किये हैं,घोषित...!!! 
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में राजबब्बर को मुरादाबाद से और प्रिया दत्त को मुम्बई से मिला है,टिकट...!!! 
दूसरी सूची में महराष्ट्र के 5 उम्मीदवारों के नाम भी हैं,शामिल...!!! 
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए यूपी के तीन नेताओं को कांग्रेस ने बनाया, उम्मीदवार..!!! 
सीतापुर से कैसर जहां,बहराइच से सावित्री बाई फुले, फतेहपुर से राकेश सचान, मिर्जापुर से ललितेश पति त्रिपाठी तो प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह को मिला है,टिकट...!!! 
नई दिल्ली। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। गठबंधन और महागठबंधन की उलझन को दरकिनार कर कांग्रेस ने अकेले दम पर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बनाते हुए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है इस सूची में 21 उम्मीदवारों में 16 नाम उत्तर प्रदेश के और 5 महाराष्ट्र के हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से जहाँ प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को मैदान में उतारा है,वहीं हाई प्रोफाइल मानी जाने वाली सुल्तानपुर सीट से डॉ संजय सिंह को टिकट मिला है। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को कानपुर से उतारा गया है बता दें कि श्रीप्रकाश जायसवाल वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के दौरान डॉ मुरली मनोहर जोशी से चुनाव हार गए थेवहीं वर्ष-2014 का चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ने वाली सांसद सावित्री बाई फुले को कांग्रेस ने बहराइच से टिकट दिया है। वहीं पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को महाराष्ट्र के सोलापुर से टिकट मिला है इसके अलावा प्रिया दत्त को मुंबई-नॉर्थ सेंट्रल से पार्टी ने मैदान में उतारा है बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नाना पटोले को नागपुर से टिकट मिला है माना जा रहा है कि वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं मिलिंद देवड़ा को मुंबई दक्षिण से पार्टी ने चुनावी कुरुक्षेत्र में उतारा है। 
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी इसमें यूपी के 11 और गुजरात के 4 नाम शामिल थे रायबरेली से इस बार जहां एक बार फिर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव लड़ेंगी तो वहीं हर बार की तरह अमेठी से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनावी मैदान में उतरेंगे इसके अलावा फैजाबाद से पूर्व प्रदेशध्यक्ष निर्मल खत्री, आर पी एन सिंह, सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद, अनु टंडन, जितिन प्रसाद के नाम भी पहली सूची में शामिल थे पार्टी ने गुजरात के लिए भी चार नाम जारी किए गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी को आनंद, प्रशांत पटेल को वडोदरा, रणजीत मोहन सिंह को छोटा उदयपुर और राजू परमार को अहमदाबाद वेस्ट सीट से पार्टी ने टिकट दिया है। उत्तर प्रदेश में जिन 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए वो निम्नवत हैं। नगीना से ओमवती देवी, मुरादाबाद से स्वयं प्रदेशध्यक्ष राज बब्बर, खीरी से जफर अली नकवी, सीतापुर से कैसर जहां, मिश्रिख से मंजरी राही, मोहनलालगंज सुरक्षित से रमाशंकर भार्गव, सुल्तानपुर से डॉ संजय सिंह, प्रतापगढ़ से राजकुमारी रत्ना सिंह, कानपुर से श्रीप्रकाश जयसवाल, फतेहपुर से राकेश सचान, बहराइच सुरक्षित से सावित्री फुले, संत कबीरनगर से परवेज खान, बांसगांव सुरक्षित से कुश सौरभ, लालगंज सुरक्षित से पंकज मोहन सोनकर, मिर्जापुर से ललितेश पति त्रिपाठी, राबर्ट्सगंज सुरक्षित से भगवती प्रसाद चौधरी उम्मीदवार बने हैं...!!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें