Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 14 मार्च 2019

जूता स्ट्राइक

विपक्षियों में लगातार भगदड़ के बाद भी नहीं आ रही किसी को अक्ल...
भाजपा में शामिल हुए सुजय विखे पाटिल...
महाराष्ट्र के दिग्गज कांग्रेसी और नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल के लिए NCP ने अपने कोटे की सीट दे दी थी। इसके बावजूद सुजय विखे पाटिल आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गया। कल शरद पवार ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। पत्रकार वार्ताओं और लोकसभा में राहुल गांधी के इर्द गिर्द साये की तरह मंडराने वाला वेणुगोपाल भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कल कर चुका है। जिज्जी द्वारा भी चुनाव लड़ने से मना करने की खबरें आ रही हैं। तेलंगाना में कांग्रेस के 4 विधायक भी आज TRS में शामिल हो गए हैं। गुजरात में पार्टी छोड़कर भाजपा की तरफ़ भाग रहे विधायकों/नेताओं का रेला रुक नहीं रहा। यह नजारा बता रहा है कि भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद अब चुनाव के मैदान में जनता अपने जनादेश का जूता स्ट्राइक करने के लिए बहुत बेसब्री से किसका इंतिज़ार कर रही है...?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें