Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 25 फ़रवरी 2019

राजा भईया को सुनने उमड़ा जनसैलाब

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की पहली जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया भीड़ देख गदगद हुए...!!! 
कौशाम्बी में जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भईया...
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में चर्चित कुंडा के विधायक अपनी दूसरी पारी की औपचारिक शुरुवात 30 नवम्बर,2018 को अपने राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरा होने के शुभ अवसर पर अपने समर्थकों संग राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में धूमधाम से मनाया था और उसी दिन राजनीतिक दल बनाकर अपने राजनीतिक जीवन की दूसरी पारी खेलने की घोषणा की थी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रजिस्ट्रेशन के बाद पदाधिकारियों चयन के बाद आज कौशाम्बी में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भईया’ ने 25 फरवरी 2019 को लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव स्तर पर पहली जनसभा को कौशांबी जिले के मुख्यालय मंझनपुर स्थित डायट परिसर में संबोधित किया। राजा भईया को सुनने के लिए इस जनसभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। 
राजा भईया को सुनने उमड़ा जन सैलाब...
इस रैली का संयोजन पार्टी के मंडल प्रभारी पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने किया था। शैलेन्द्र कुमार को आने वाले लोकसभा चुनाव में कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रुप में देखा जा रहा है। राजा भईया ने अपने संबोधन में किसान और नौजवान के साथ ही सामाजिक भाईचारे और देशभक्ति को केन्द्र में रखा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो सभी समाज के लोगों के साथ न्याय होगा। राजा भईया ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सेना के जवानों के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने की मांग सरकार से किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने राजा भईया के कार्यों की सराहना की और कहा कि राजा भईया के नेतृत्व में राजनीति को नई दिशा प्रदान की जाएगी जिसमें किसानों और नौजवानों की भागीदारी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें