Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

भारत का सबसे रहस्यमय झरना जो दुरात्मा मनुष्य को छूता तक नहीं

वसुंधरा झरना देखने भारतीय ही नहीं वरन विदेशों से आते हैं,भारी संख्या में लोग...!!! 
बद्रीनाथ से 8किमी दूरी पर है,वसुधरा झरना...!!! 
पांडव पुत्र सहदेव ने त्यागे थे,अपने प्राण...!!! 
भारत के एक ऐसे रहस्यमई झरने के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे पापी लोग दूर रहते हैं। यह सूनकर आप चौंक जाएंगे लेकिन यह सत्य है इस झरने का पानी दुरात्मा लोगों के उपर नहीं गिरता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह झरना हिन्दूओं के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बद्रीनाथ से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झरने का नाम वसुधरा झरना है। यह झरना देखने में जितना खूबसूरत है उतना ही रहस्यमई भी है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह खूबसूरत दिखने वाल रहस्यमई झरना 400 मीटर की ऊँचाई से गिरता है। लेकिन यह झरना पापी लोगों के उपर नहीं गिरता। हिन्दू धर्म के ग्रंथों के अनुसार इस जगह पर पांच पांडवों में से सहदेव ने अपने प्राण त्यागे थे। इस झरने को लेकर कहा जाता है कि अगर आपके ऊपर इस झरने की पानी की बूंदे गिरने लगे तो समझ जाएं कि आप पूण्य आत्मा हैं। यही कारण है कि इस झरने पर दूर दराज से हर साल लाखों की संख्या में भक्त आते हैं तथा इस झरने के नीचे खड़े होते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि जिस इंसान पर भी यह झरने का पानी पड़ता है वह हमेशा के लिए निरोगी हो जाता है। बद्रीनाथ के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु इस झरने को देखने के लिए यहां जरुर आते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें