Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

पाकिस्तान की आर्थिक रीढ़ तोड़ने में जुटी मोदी सरकार

भारत के बाद अब यूरोप के 28 देश नहीं करेंगे पाकिस्तान के साथ व्यापार डर्टी मनी ब्लैकलिस्ट नेशन्स की सूची में पाकिस्तान समेत कुछ देशों को भी किया गया,प्रतिबन्धित...!!!
यूरोपीय यूनियन ने कहा ये सब देश मनी लॉन्ड्रिंग,हवाला के जरिये दे रहे थे,आतंकियों को मदद...!!! 

पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. के काफिले पर पाकिस्तानी आतंकियों के हमले के बाद यूरोपियन यूनियन (ई.यू.) की ओर से पाकिस्तान और सऊदी अरब के कुछ देशों को डर्टी मनी ब्लैकलिस्ट नेशंस की सूची में डाल दिया गया है। साथ ही पनामा और अमरीका के 4 देशों को भी इस लिस्ट में शुमार किया गया है। यानी ई.यू. में शामिल 28 देश पाकिस्तान से व्यापार नहीं करेंगे। ई.यू. के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया है,क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकियों को फाइनांस किया जा रहा था। ई.यू. के इस कदम के बाद ब्रिटेन अब इन देशों के साथ चल रहे व्यापारिक संबंधों को लेकर असमंजस में पड़ गया है।

डर्टी मनी लिस्ट में पाकिस्तान...!!! 

पाकिस्तान के अलावा इस लिस्ट में अफगानिस्तान,दक्षिण कोरिया,इथियोपिया,ईरान,श्रीलंका,सीरिया,त्रिनिदाद एंड टोबैगो,ट्यूनीशिया और यमन को भी शामिल किया गया है। वहीं लीबिया,बोत्सवाना,घाना और बहामास भी शामिल हैं। अमरीका के न समोआ,यू.एस.वर्जिन आइसलैंड्स,प्यूर्टोरिको और गुआम को रखा गया है।
बिजनैस पर होगा सबसे बड़ा खतरा...!!! 
जानकारी के अनुसार जिन देशों को इस सूची में डाल दिया जाता है उनके साथ यूरोप के देश बिजनैस रिलेशन नहीं रखते हैं। साथ ही उन पर सख्त से सख्त कदम उठाए जाते हैं। जिसकी वजह से पाकिस्तान समेत उन तमाम देशों को कारोबार में नुक्सान उठाना पड़ेगा जिन्हें इस सूची में डाला गया है। साथ ही उन्हें संपन्न यूरोपीय देशों से कर्ज मिलना तक मुश्किल हो जाएगा। वैसे इस लिस्ट को पास नहीं किया गया है। इस सूची को मेजॉरिटी वोट से रिजैक्ट भी किया जा सकता है। इसके लिए अभी दो महीने का समय है। आपको बता दें कि यूरोपियन यूनियन में 28 देश शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें