Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 8 जुलाई 2016

दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी ने रचा इतिहास.....!!!




दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी ने रचा इतिहास.....!!!


प्रिटोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीकी महाद्वीप के देशों के साथ संबंध बढ़ाने के मकसद से अपनी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के दूसरे दिन देर रात को दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए। दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी का जबरदस्‍त स्‍वागत हुआ।
पीएम मोदी
दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी ने बनाया इतिहास.....!!!
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मोदी के प्रिटोरिया पहुंचने पर ट्वीट किया कि इतिहास के कदमों पर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अफ्रीकी दौरे के दूसरे चरण में प्रिटोरिया पहुंचे। उन्होंने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मामलों की मंत्री निकोआना मशाबाने और लघु उद्योग मंत्री लिंदिवे जुलु ने दक्षिण अफ्रीका में प्रधानमंत्री का स्वागत किया। दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान मोदी राष्ट्रपति जैकब जुमा और उप राष्ट्रपति क्रिल रामाफोसा से मुलाकात करेंगे।
पीएम मोदी ने दिया था बयान...!!!
मोदी ने पहले कहा था कि आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों में मैं भारत-दक्षिण अफ्रीका कारोबारी बैठक को संबोधित करूंगा। दक्षिण अफ्रीका के बाद मोदी तंजानिया और केन्या भी जाएंगे। मोदी मोजांबिक के बाद दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें